|
| सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आज स्मार्ट सिटी मिशन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह गांवों पर केंद्रित विकास की गांधीवादी अवधारणा के खिलाफ है और इससे पर्यावरण को बहुत अधिक नुकसान होगा। प्रधानमंत्री को एक पत्र में हजारे ने कहा कि सत्ता में आने के दो साल के बाद भी सरकार ने अब तक केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्तों की नियुक्ति नहीं की है।
|