Visitors online: 001

मोदी मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार; मनोज सिन्‍हा, यूपी से नए चेहरों को मिलेगी जगह!

Home » Headlines

नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के जिस विस्तार की कई महीनों से चर्चा चल रही है, वह मंगलवार सुबह होगा।सरकार के प्रधान प्रवक्ता फ्रैंक नोरोन्हा ने ट्वीट किया कि Сमंत्रिमंडल का विस्तारТ मंगलवार सुबह 11 बजे होगा।

सूत्रों के अनुसार, मनोज सिन्‍हा और संजीव बाल्‍यान को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं उत्‍तर प्रदेश से सांसद अनुप्रिया पटेल, पुरुषोत्‍तम रुपाला और राघव लखनपाल भी मंत्री बन सकते हैं। योगी आदित्‍यनाथ के नाम पर भी चर्चा है। सूत्रों के अनुसार, कठेरिया और निहाल चंद की कैबिनेट से छुट्टी संभव है। निहाल चंद की जगह अर्जुन मेघवाल मंत्री बन सकते हैं। नजमा हेपतुल्‍ला और कलराज मिश्र को भी कैबिनेट से हटाया जा सकता है। इसके अलावा, रामदास अठावले को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। शिवसेना के एक सांसद को भी मंत्री बनाया जा सकता है।

मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा पिछले कई महीनों से चल रही थी और ऐसी अटकलें लगाई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश से नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनाव होने वाले हैं। खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल के असम के मुख्यमंत्री बनने के बाद मंत्रिपरिषद में भी एक स्थान खाली है।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links