Visitors online: 002

सिंधु जल समझौते को रद्द नहीं कर सकता है भारत : पाकिस्तान

Home » Headlines

पाकिस्तान ने कहा है कि भारत सिंधु जल समझौते को एकतरफा तोड़ नहीं सकता क्योंकि दोनों के लिए यह बाध्यकारी है और इससे निकलने का प्रावधान इसमें नहीं है।

विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने कहा, Сसिंधु जल समझौता (आईडब्ल्यूटी) कालातीत नहीं है और समय या घटना प्रधान नहीं है। यह भारत और पाकिस्तान दोनों पर बाध्यकारी है और बाहर निकलने का प्रावधान नहीं है।Т जकरिया ने कहा कि आईडब्ल्यूटी के अनुच्छेद-12 के उपबंध तीन और चार के मुताबिक समझौते से एकतरफा फेरबदल नहीं हो सकता या रद्द नहीं हो सकता।

दोनों देशों के बीच गहराते तनाव के बीच भारत के समझौता रद्द करने की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, Сअंतरराष्ट्रीय बिरादरी को भारतीय दावों का संज्ञान लेना चाहिए जो कि समझौते के तहत भारत की प्रतिबद्धताओं और प्रतिज्ञा का उल्लंघन है।Т उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हालात पर करीब से नजर रखे हुए है और उसी के हिसाब से प्रतिक्रिया देगा।

तिब्बत में ब्रह्मपुत्र की एक सहायक नदी को चीन के बाधित करने के एक सवाल पर प्रवक्ता ने कहा कि वह इससे अवगत नहीं हैं। उन्होंने कहा, Сहमने खबरें देखी है। आप ज्यादा विवरण के लिए चीन सरकार से संपर्क कर सकते हैं।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links