Visitors online: 002

तूफान Сमैथ्यूТ ने हैती में बरपाया कहर, लाखों बेघर, अब पहुंचा अमेरिका

Home » Headlines

भीषण तूफान Сमैथ्यूТ के चलते दक्षिणी हैती में 900 ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। क्षेत्र के सीनेटर हर्वे फोरकांद ने बताया कि उन्होंने अब तक 400 मौतें दर्ज की हैं। कई इलाकों में अभी नहीं पहुंचा जा सका है। सुद की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने बताया घंटों चली तेज हवाओं और लगातार बारिश से देश का समूचा दक्षिणी हिस्सा जलमग्न हो गया। मैथ्यू ने मंगलवार को हैती में दस्तक दी थी। यह भीषण तूफान अमेरिका के फ्लोरिडा में पहुंच कर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। फ्लोरिडा में भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। 

केयर हैती एनजीओ के निदेशक जीन माइकल विग्रेक्स के मुताबिक दक्षिणी हैती में 29,000 से अधिक मकान नष्ट हो गए हैं। ग्रांड अंसे के दक्षिणी विभाग जेरेमी में करीब 80% भवन नष्ट हो गए हैं। वहां करीब 30,000 बाशिंदे रहते हैं। मानवीय सहायता मामलों के संयुक्त राष्ट्र संयोजक के मुताबिक 21,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि 3.5 लाख लोगों को मदद की जरूरत है। इसने पेड़ उखाड़ दिए और पांच लाख लोगांे को बिजली से वंचित कर दिया। मैथ्यू को कल दूसरी श्रेणी के शक्तिशाली तूफान में रूप में मापा गया था। इसके पूर्वोत्तर फ्लोरिडा तट पर पहुंचने पर 175 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links