Visitors online: 006

अभिनेता अजय देवगन बोले- पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करूंगा

Home » Headlines

पाकिस्तानी कलाकारों के भारत मे काम करने पर प्रतिबंध के पक्ष एक और फिल्मी हस्ती आगे आई है। अभिनेता अजय देवगन ने कहा है कि हाल फिलहाल वह पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे।

इस माह के आखिर में 47 वर्षीय देवगन की फिल्म СशिवायТ और करण जौहर की Сऐ दिल है मुश्किलТ साथ-साथ रिलीज होंगी। करण की फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान की विशेष भूमिका है। देवगन ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान में अपनी फिल्म की रिलीज के बारे में चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि यह समय देश के साथ खड़े होने का है। पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम करने के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि हाल फिलहाल तो नहीं। मैं इस बारे में बिल्कुल साफ हूं क्योंकि आप सबसे पहले भारतीय हैं। अगर मेरी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं होती है तो मुझे परवाह नहीं है। उनके कलाकार अपने देश के साथ खड़े हैं। वह यहां कमाते हैं लेकिन अपने देश का साथ देते हैं। हमें उनसे सीखना चाहिए।

अजय के साक्षात्कार के कुछ ही मिनट बाद उनकी पत्नी, अभिनेत्री काजोल ने ट्वीट कर अपने पति की तारीफ की। उन्होंने लिखा कि गैर राजनीतिक और सही निर्णय लेने के लिए अपने पति पर मुझे बेहद गर्व है। उरी हमले के मद्देनजर भारत में कुछ वर्ग पाकिस्तान के कलाकारों पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links