Visitors online: 001

मुंबई के पास पटरी से उतरी मालगाड़ी,कई ट्रेनें रद्द

Home » Headlines

पालघर जिले के तहत आनेवाले दहानू रोड स्टेशन के पास बीती रात दो बजे एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने पर लंबी दूरी की कई ट्रेनें या तो रद्द कर दी गईं या फिर उनका समय नए सिरे से तय कर दिया गया। इस घटना के कारण क्षेत्र को मुंबई से जोड़ने वाले रेल लिंक पर यातायात बाधित हो गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पश्चिम रेलवे अधिकारी रविंद्र भाकर ने बताया कि यह घटना रात दो बजे की है। पटरी से उतरी मालगाड़ी के 11 डिब्बों को हटाने के लिए और पटरी को साफ करने के लिए व्यापक अभियान शुरू किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मुंबई से आने वाली लंबी दूरी की कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। पश्चिम रेलवे का उपनगरीय ट्रेन यातायात प्रभावित नहीं हुआ है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links