Visitors online: 001

संघ प्रमुख ने की सर्जिकल स्ट्राइक की तारीफ, बोले- शक्ति के बगैर कुछ नहीं होता

Home » Headlines

सेना द्वारा नियंत्रण रेखा के पार लक्षित हमले की प्रशंसा करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि यह इस बात का गवाह है कि दुनिया में शक्ति के बगैर कुछ नहीं होता।

उन्होंने कहा कि इन हमलों के तरीके से भारत द्वारा शक्ति दिखाने से साबित होता है कि दुनिया उन लोगों के साथ खड़ी होती है जिनके पास ताकत है।

आरएसएस प्रमुख ने कहा, Сशक्ति के बगैर कुछ नहीं होता चाहे यह अच्छा हो या बुरा। हमने अभी तक अपनी ताकत नहीं दिखाई थी। इसलिए जब भी तनाव होता है तो अमेरिका हमसे शांत रहने को कहता है।Т 

भागवत ने कहा, Сलेकिन जब से हमने ताकत दिखानी शुरू की है जो लोग हमें शांत रहने को कहते थे वे हमारे साथ खड़े होने लगे हैं। ऐसा इसलिए है कि हमने अपनी ताकत दिखाई है।Т आरएसएस के सरसंघचालक ने यहां एक स्थानीय मंदिर में ये बयान दिए जहां वह नवरात्रि त्योहार के लिए आए थे।


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links