Visitors online: 002

इंदौर के होलकर स्टेडियम में बरकरार रहा भारत के अजेय रहने का रिकॉर्ड

Home » Headlines

भारत की आज यहां न्यूजीलैंड पर तीसरे टेस्ट मैच में शानदार जीत के साथ होलकर स्टेडियम में किसी भी प्रारूप के अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम इंडिया के अजेय रहने का रिकॉर्ड बरकरार रहा। मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के इस स्टेडियम में भारत पिछले 10 साल के दौरान लगातार 5 मुकाबले जीत चुका है जिनमें चार एक दिवसीय मैच शामिल हैं। 

भारत ने तीसरे और अंतिम टेस्ट के चौथे ही दिन आज होलकर स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 321 रन से हराया और सीरीज में 3.0 से Сक्लीन स्वीपТ कर देशवासियों को विजयादशमी का तोहफा दिया। यह मुकाबला इंदौर ही नहीं, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के इतिहास का पहला टेस्ट मैच था जो भारत की जीत के कारण स्थानीय दर्शकों के लिये खासतौर पर यादगार बन गया।

करीब 27,000 दर्शकों की क्षमता वाला होलकर स्टेडियम भारतीय टीम के लिये बेहद भाग्यशाली रहा है। दशक भर में इस स्टेडियम में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दो और वेस्ट इंडीज व दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक-एक वन डे मैच खेला है और इन चारों में उसने जीत दर्ज की। वैसे इंदौर में न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ अब तक जीत का स्वाद नहीं चख सकी है। 

न्यूजीलैंड ने आज खत्म टेस्ट से करीब 28 साल पहले मध्यप्रदेश के इस प्रमुख शहर में भारत के साथ एक दिवसीय मैच खेला था और उसमें भी उसे हार झेलनी पड़ी थी। दोनों देशों की यह भिड़ंत नेहरू स्टेडियम में 15 दिसंबर 1988 को खेले गये एक दिवसीय मैच में हुई थी, जब दिलीप वेंगसरकर की अगुवाई वाली मेजबान टीम ने जॉन राइट की अगुवाई में आयी मेहमान टीम को 53 रन से हराया था। नेहरू स्टेडियम की हालत खराब होने के कारण इसमें वर्ष 2001 में अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन बंद कर दिया गया था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय मुकाबले एमपीसीए के होलकर स्टेडियम में खेले जाने लगे। 


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links