|
| ऐतिहासिक जनमत संग्रह के बाद ब्रिटेन यूरोपीय संघ (ईयू) से अलग हो गया है. नतीजों के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. ऐसे में ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री को लेकर बहस तेज है. 9 सितंबर को ब्रिटेन को नया पीएम मिल जाएगा. उम्मीदवार के नाम की पहली परीक्षा 5 जुलाई को होनी है. पीएम की रेस में 5 नाम शामिल हैं.
1)थेरेसा
प्रधानमंत्री बनने के रेस में ब्रिटेन की गृह मंत्री थेरेसा सबसे आगे चल रही हैं. वह 1997 में पहली बार संसद के लिए चुनी गईं. 2002 से 2003 तक वह कंजरवेटिव पार्टी की चेयरपर्सन भी रहीं. हालांकि केमरन की तरह वो भी यूरोपीय संघ में रहने की पक्षधर थीं. उन्हें गंभीर, अनुभवी और ईमानदार महिला माना जाता है.
2)एंड्रिया लीडसम
ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री एंड्रिया लीडसम भी प्रधानमंत्री पद की दावेदार हैं. एंड्रिया ने 25 साल तक बैंकिंग और फाइनेंस के क्षेत्र में काम किया है. 2010 में वह संसद के लिए चुनी गईं. एंड्रिया भी यूरोपीय संघ से अलग होने की पक्ष में थीं.
3) स्टीफन क्रेब
4) माइकल गोव
5) लियाम फॉक्स लंदन के पूर्व मेयर बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने की मांग जोर शोर से उठायी थी. उन्हें प्रधानमंत्री पद का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने अपने को इस दौड़ से अलग कर लिया.
|