Visitors online: 001

असम में बाढ़ से ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से उपर , 90 हजार लोग प्रभावित

Home » Headlines

असम के सात जिलों में बाढ़ के कारण तकरीबन 90,000 लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण  के सूत्रों ने बताया कि लखीमपुर, धेमाजी, नौगांव, जोरहाट, गोलाघाट, मौरीगांव और बिश्वनाथ जिलों में 88,000 से ज्यादा लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं।

एएसडीएमए ने कहा है कि ब्रहमपुत्र नदी सोनितपुर जिले के तेजपुर, जोरहाट के नेमतीघाट, लखीमपुर के बड़ातीघाट के सुबंसिरी, शिवसागर के दिखे, गोलाघाट शहर के धनसिरी, गोलाघाट के नुमालिगढ़ और सोनितपुर के एनटी रोड क्रॉसिंग के जिया भराली में खतरे के निशान से उपर बह रही है। प्रशासन ने लखीमपुर जिले में सात राहत शिविर भी खोले हैं। बाढ़ की वजह से इन जिलों में 6,000 हेक्टेयर से ज्यादा की फसल बर्बाद हुई है।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links