Visitors online: 002

मीका सिंह खिलाफ शिकायत दर्ज, मॉडल ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Home » Headlines

बत्तीस साल की एक मॉडल ने मंगलवार को चर्चित गायक मीका सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई जबकि सिंह ने जवाबी शिकायत दर्ज कराते हुए जबरन धन वसूली का आरोप लगाया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर वरसोवा थाने में भादंसं की धाराओं 354 (महिला की शील भंग करना), 323 (चोट पहुंचाना) और 504 (जानबूझकर अपमान करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

उन्होंने कहा कि मॉडल अक्सर मीका के घर जाया करती थी।

हालांकि आरोप खारिज करते हुए मीका ने शाम को जवाबी शिकायत दर्ज कराई और कहा कि मॉडल उससे जबरन धन वसूलने का प्रयास कर रही थी।


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links