Visitors online: 004

यूरो 2016: पुर्तगाल फाइनल में

Home » Headlines

पुर्तगाल की फुटबॉल टीम यूरो कप 2016 के फाइनल में पहुंच गई है. पुर्तगाल ने पहले सेमीफाइनल में वेल्‍स को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई. पुर्तगाल की तरफ से क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नानी ने एक-एक गोल किया.

स्‍टार खिलाड़ी रोनाल्‍डो ने खेल के 50वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई, जबकि 3 मिनट बाद ही 53वें मिनट में नानी वेल्‍स के कोलकीपर को मात देकर शानदार गोल दागा. पहले हॉफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई. पहले हॉफ में पुर्तगाल पर वेल्‍स की टीम भारी पड़ती नजर आई. दोनों टीमों को गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी.


न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links