Visitors online: 001

सलमान की सुल्तान ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी की कमाई?

Home » Headlines

सलमान खान की फिल्म Сसुल्तानТ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन यानी बुधवार को 36.54 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। सलमान खान की सुल्तान से पहले रिलीज हुई फिल्म प्रेम रतन धन पायो ने पहले दिन 40.35 करोड़ रुपए की कमाई की थी। लिहाजा यह फिल्म पहले दिन कलेक्शन के मुताबिक सलमान की प्रेम रतन धन पायो का रिकॉर्ड तो नहीं तोड़ पाई लेकिन हां सलमान की दूसरी ऐसी फिल्म जरूर बन गई है जिसने रिलीज के पहले दिन 36.54 करोड़ की रकम बटोरी हो।सलमान की पांच फिल्मों की पहले दिन की कमाई पर नजर डाले तो प्रेम रतन धन पायो- 40.35 करोड़ रुपए, सुल्तान- 36.54 करोड़ रुपए, एक था टाइगर- 32.93 करोड़ रुपए, बजरंगी भाईजान- 27.25 करोड़ रुपए और किक- 26.40 करोड़ रुपए है। इस फिल्म को वीकेंड का जबरदस्त लाभ मिल सकता है।शुक्रवार के बाद सुल्तान को शनिवार और रविवार का होने का फायदा मिलेगा। माना जा रहा है कि रविवार तक यह फिल्म 120 से 160 करोड़ की धनराशि बटोर सकती है। अब देखना यह है कि फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा तीन दिन में पार करती है या चार दिन में।  


рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links