Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
हैती में तूफान मैथ्यू , लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील

भीषण तूफान मैथ्यू के कारण केवल हैती में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, ऐसे में तूफान के फ्लोरिडा में पहुंचने की संभावना के मद्देनजर अमेरिका के दक्षिण पूर्वी तट पर रह रहे करीब 30 लाख लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पाक PM नवाज शरीफ ने पाकिस्तानी फौज को दी चेतावनी, 'आतंकियों का खात्मा करो, नहीं तो दुनिया में अलग-थलग पड़ जाएंगे'

पाकिस्तान भले ही सार्वजनिक तौर पर स्वीकार ना करे लेकिन अब उसे भी महसूस होने लगा है कि वह वैश्विक रूप से अलग-थलग पड़ता जा रहा है। भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान आतंकी कैंप को लेकर वह बेनकाब हुआ है और उसके लिए हालात दिन-ब-दिन मुश्किल होते जा रहे हैं। सार्क समिट में भारत सहित पांच देशों के बहिष्कार के बाद पाकिस्तान को बड़ा झटका पहले ही लग चुका है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आतंकी कैंपों के खिलाफ अब PoK से उठी आवाज, स्थानीय लोगों का विरोध-प्रदर्शन

PoK यानि पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी कैंपो से परेशान यहां के स्थानीय लोगों का पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश बुरी तरह से भड़क गया है और वहां के स्थानीय लोगों ने आतंकी कैंपो के खिलाफ गिलगित, नीलम घाटी, कोटली, चिनारी सहित कई स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया।

इन स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाकिस्तान सरकार आतंकियों को VIP ट्रीटमेंट दे रही है जिससे आतंकियों के कारण यहां के लोगों की ज़िंदगी नर्क बन गई है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
हंदवाड़ा मुठभेड़: आर्मी कैंप पर हमला करने वाले तीनों आतंकी पाकिस्तानी थे, भारी तादाद में हथियार बरामद

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा के लंगाटे स्थित राष्ट्रीय राइफल की बटालियन हेडक्वार्टर पर बुधवार सुबह आतंकियों ने हमला कर दिया। भारतीय सेना की जवानों की जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकी मारे गए। हंदवाड़ा मुठभेड़ पर सेना का कहना है कि आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार,विस्फोटक सामग्री और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर बोले- सर्जिकल स्‍ट्राइक के सबूत देने की जरूरत नहीं, जो करना है करके दिखाएंगे

पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के सर्जिकल हमले का सबूत दिखाने की बढ़ती मांग के बीच रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर ने कहा कि हमें अपने देश के सैनिकों पर गर्व है और हमें कोई सबूत देने की जरूरत नहीं है। सर्जिकल स्‍ट्राइक सौ फीसदी परफेक्‍ट रही।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद दिल्ली, हैदराबाद सहित पश्चिमी राज्यों के एयरपोर्ट भी अलर्ट पर

दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलूर के अलावा पश्चिमी राज्यों के असैन्य हवाईअड्डों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भारतीय सेना द्वारा नियंत्रण रेखा के पार लक्षित हमले किए जाने के बाद सुरक्षा इंतजामों को और पुख्ता करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

जयपुर, अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलूर हवाईअड्डों को किसी भी तरह के हमले या छेड़छाड़ से निबटने के लिए सर्तकता और सुरक्षा बढ़ाने को कहा गया है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
स्पेक्ट्रम नीलामी, 65 हजार करोड़ की बोली के साथ समाप्त

देश में स्पेक्ट्रम की सबसे बड़ी नीलामी काफी सुस्त रही और शुरू होने के पांच दिन बाद ही यह 65,789 करोड़ रूपये की बोली लगने के साथ समाप्त हो गई। सरकार को हालांकि, इस नीलामी से 5.6 लाख करोड़ रूपये की बोली मिलने की उम्मीद थी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत वर्ल्ड बैंक में बड़ी भूमिका निभाने को तैयार: जेटली

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज कहा कि भारत विश्वबैंक में पूंजी वृद्धि का पुरजोर समर्थन करता है और वह वैश्विक संस्था में गतिशील फार्मूले के मुकाबले बड़ी हिस्सेदारी लेने को तैयार है। विश्वबैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम के साथ बैठक में जेटली ने विश्वबैंक के गठन के बाद से उसके और भारत के बीच भरोसेमंद और लाभकारी संबंधों का जिक्र किया और वित्त पोषण के नये समाधान की संभावना तलाशने के लिये बैंक से सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सहयोग समझौते पर इस साल दस्तखत करेंगे भारत, श्रीलंका : विक्रमसिंघे

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने आज कहा कि भारत के साथ आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी सहयोग समझौते (ईटीसीए) पर इस साल के अंत तक हस्ताक्षर होने की उम्मीद है। इस समझौते से दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने यहां भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन में कहा, Сप्रस्तावित ईटीसीए पर इस साल के अंत तक हस्ताक्षर किये जाएंगे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सर्जिकल स्‍ट्राइक के सबूत मांगने वाले शर्म करें, सेना पर न उठाएं सवाल: अक्षय कुमार

सर्जिकल स्‍ट्राइक पर सबूत मांगने वालों को फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। 49 वर्षीय अक्षय ने फेसबुक पर एक वीडियो डाला है जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना के लक्षित हमलों पर उठाये जा रहे सवालों की भी आलोचना की।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 183 of 245
  Prev   178   179   180   181   182   183     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links