Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
संघ प्रमुख ने की सर्जिकल स्ट्राइक की तारीफ, बोले- शक्ति के बगैर कुछ नहीं होता

सेना द्वारा नियंत्रण रेखा के पार लक्षित हमले की प्रशंसा करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि यह इस बात का गवाह है कि दुनिया में शक्ति के बगैर कुछ नहीं होता।

उन्होंने कहा कि इन हमलों के तरीके से भारत द्वारा शक्ति दिखाने से साबित होता है कि दुनिया उन लोगों के साथ खड़ी होती है जिनके पास ताकत है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
PM मोदी ने पाकिस्तान को दी नसीहत, कहा- हमारी बढ़ती ताकत से पड़ोसी देश को चिंता करने की जरूरत नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाहिर तौर पर नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों पर सेना के लक्षित हमलों की ओर इशारा करते हुए रविवार को कहा कि इस साल की विजया दशमी देश के लिए बहुत खास है। उन्होंने कहा कि किसी मजबूत देश के लिए बहुत सक्षम सशस्त्र बल जरूरी हैं। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि भारत की बढ़ती ताकत से पड़ोसी देश को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपनी मजबूती के लिए खुद व्यायाम करते हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी कड़ी चेतावनी, 'अगर हमला हुआ तो गोलियां भी नहीं गिनेंगे'

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जैसलमेर और बाड़मेर के मुनाबाव में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव को देखते हुए उन्होंने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को हर स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत अपनी तरफ से हमला नहीं करेगा, लेकिन युद्ध थोपा गया तो फिर गोलियां भी नहीं गिनेगा। उधर, दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में संदिग्ध आतंकवादी पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों से दो राइफलें छीनकर फरार हो गये।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
विश्व मदद करे तो स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को अपना सकते हैं: पीएम मोदी

पेरिस जलवायु परिवर्तन समझौते का अनुमोदन करने के कुछ दिनों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यदि विश्व प्रौद्योगिकी और संसाधन मुहैया कराये तो देश कोयले की जगह स्वच्छ उर्जा स्रोतों को अपना सकता है। 

मोदी ने यद्यपि कहा कि देश को जब तक जरूरी संसाधन और प्रौद्योगिकी नहीं मिलते तब तक वह उसकी बढ़ती उर्जा जरूरत को पूरा करने के लिए एक विकल्प के बारे में सोचेंगे। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आदिवासी यात्रा के लिए गुजरात जा सकते हैं राहुल और सोनिया

कांग्रेस पार्टी की इसी महीने होने वाली नवसर्जन आदिवासी अधिकार यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात जा सकते हैं। बहरहाल, राहुल और सोनिया दोनों इस यात्रा को अलग-अलग मौकों पर संबोधित करेंगे।

यह 12 दिवसीय यात्रा 20 या 21 अक्तूबर से प्रारंभ होने वाली है। यह उत्तर गुजरात में बनासकांठा जिले के अंबाजी से शुरू होगी और इसका समापन दक्षिणी गुजरात के वलसाड़ में अंबरगांव में होगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अमेरिका में दूसरा प्रेसिडेंशियल डिबेट: हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक-दूसरे पर जमकर साधा निशाना

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच रविवार रात को दूसरी राष्ट्रपति बहस शुरू हुई। हिलेरी और ट्रंप के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव की दूसरी बहस सेंट लुइस में अभी जारी है। इस बार दोनों उम्मीदवारों ने एक-दूसरे से बिना हाथ मिलाए कार्यक्रम स्‍थल पर प्रवेश किया जबकि पहली बहस में ट्रंप और हिलेरी ने गर्मजोशी से हाथ मिलाया था

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
गैर-जिम्मेदार ऑपरेटर है पाकिस्तान, संयुक्त राष्ट्र के मंच का गलत इस्तेमाल कर रहा:भारत

संयुक्त राष्ट्र में फिर कश्मीर का मुद्दा उठाने के लिए पाकिस्तान पर पलटवार करते हुए भारत ने अपने इस पड़ोसी को आज गैर-जिम्मेदार ऑपरेटर करार देते हुए कहा कि इस्लामाबाद अपने क्षेत्र को बढ़ाने के लिए विश्व संस्था के इस मंच का धड़ल्ले से गलत इस्तेमाल करता है।

जवाब देने के हक का इस्तेमाल करते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में मिनिस्टर श्रीनिवास प्रसाद ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी की ओर से दिए गए बयान को खारिज किया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दुनिया के आकषर्ण का केंद्र बन गया है भारत, पर अभी और अच्छे प्रदर्शन की गुंजाइश: जेटली

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा है कि प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अच्छे आर्थिक प्रदर्शन की अपेक्षा कर रहा भारत इस समय दुनिया के लिए आकषर्ण का केंद्र बन गया है और यह आकषर्ण इससे इससे पहले कभी भी इतना आधिक नहीं था। पर जेटली ने साथ में यह भी कहा कि भारत की मौजूदा वृद्धि दर उसके अपने ही पैमाने पर पर्याप्त नहीं है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
महिंद्रा की नई इलैक्ट्रॉनिक कार का नाम e2o Plus, जल्द होगी लॉन्चमहिंद्रा की नई इलैक्ट्रॉनिक कार का नाम e2o Plus, जल्द होगी लॉन्च

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नयी इलैक्ट्रॉनिक कार का नाम ई2ओ प्लस रखा है जिसे वह बहुत जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। आम इलैक्ट्रॉनिक कार के शून्य कार्बन उत्सर्जन, कम परिचालन लागत, चलाने में आसानी और घर पर चार्ज करने सामान्य फायदों के अलावा ई2ओ प्लस में तेज चार्जिंग की क्षमता भी जोड़ी गई है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत बनाम न्यूजीलैंड : कप्तान के रूप में दोहरा शतक बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने विराट कोहली

कप्तान विराट कोहली के दूसरे दोहरे शतक और अजिंक्य रहाणे के करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी से भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी पांच विकेट पर 557 रन बनाने के बाद घोषित की। कोहली ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 211 रन बनाए। रहाणे ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए 188 रन बनाए जिससे भारत ने अपनी स्थिति काफी मजबूत की। कोहली इसके साथ कप्तान के रूप में दो दोहरे शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बने।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 180 of 245
  Prev   175   176   177   178   179   180     Next
 

न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links