| आजम खान बोले- मुझे प्रधानमंत्री बनाओ, मैं देश चलाकर दिखाऊंगा | ||
|
| समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया मुलायम सिंह यादव की ओर से प्रधानमंत्री ना बन पाने की टीस कई बार जाहिर किये जाने के बीच उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ काबीना मंत्री आजम खान ने अपने अंदर प्रधानमंत्री बनने के लिये जरूरी सारी खूबियां मौजूद बताते हुए कहा है कि अगर उन्हें इस पद पर बैठा दिया जाए तो वह देश चलाकर दिखा देंगे।
|
| सू ची ने म्यांमार की नेता के रूप में पहली बार संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया | ||
|
| पूर्व राजनीतिक कैदी आंग सान सू ची ने म्यांमार में पहली लोकतांत्रिक सरकार बनाने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपना पहला संबोधन दिया और सांप्रदायिक तनाव से घिरे म्यांमा के प्रति एक अंतरराष्ट्रीय समझ विकसित करने का आह्वान किया।
|
| अकाउंट खत्म होने के बाद यूजर की सूचना सर्वर पर रहती है? व्हाट्स एप ने कोर्ट को दी जानकारी | ||
|
| सोशल नेटवर्किंग प्लेटफार्म व्हाट्स एप ने आज उच्च न्यायालय को बताया कि उपयोगकर्ता का अकाउंट समाप्त होने के बाद व्यक्ति के बारे में सूचना उसके सर्वर पर नहीं रह जाती है। उसने यह सूचना मुख्य न्यायाधीश जी रोहिणी और न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल की पीठ द्वारा पूछे गये
|
| GOOGLE ने पेश किया मैसेजिंग एप СएलोТ | ||
|
| गूगल ने व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर की टक्कर में अपना मैसेजिंग एप СएलोТ पेश किया है। यह एंड्रायड और आईओएस प्लेटफार्म दोनों के लिये उपलब्ध है और इसके साथ Сगूगल एसिसटेंटТ की भी शुरुआत की गई है। गूगल ग्रुप प्रोडक्ट प्रबंधक अमित फुले ने एक बयान कहा कि हम दोस्तों या परिवार के साथ संपर्क में बने रहने के लिये मैसेजिंग पर भरोसा करते हैं।
|
| महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाने पर चर्चा हुई थी: संदीप पाटिल | ||
|
| चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप पाटिल ने आज कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाने पर चर्चा हुई थी लेकिन उनका टेस्ट क्रिकेट से संन्यास उनके लिये СहैरानТ कर देने वाला था।
|
| एमएसके प्रसाद चयन समिति के अध्यक्ष बने, शिर्के को निर्विरोध BCCI सचिव चुना गया | ||
|
| उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त लोढा समिति की सिफारिशों की अनदेखी करते हुए बीसीसीआई ने पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एमएसके प्रसाद की अगुआई में पांच सदस्यीय चयन समिति की घोषणा की। इसके दो सदस्य ऐसे हैं जिन्हें टेस्ट मैच खेलने का अनुभव नहीं है।
|
| उरी हमले के दो दिन बाद घुसपैठ के 2 बड़े प्रयास नाकाम; कम से कम 10 आतंकवादी मारे गए, 1 जवान शहीद | ||
|
| उरी में आतंकी हमले के महज दो दिन बाद मंगलवार को कश्मीर में सीमापार से घुसपैठ की दो कोशिशें की गयीं लेकिन सेना ने एक मुठभेड़ के बाद उन्हें नाकाम कर दिया और 10 आतंकवादियों को ढेर कर दिया। इस दौरान एक जवान की भी मौत हो गयी। उधर पाकिस्तान के सैनिकों ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की।
|
| उरी के शहीदों को नम आंखों और राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई | ||
|
| जम्मू कश्मीर के उरी में शहीद हुए सैनिकों को मंगलवार को नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई और उनके पैतृक गांवों में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। रविवार को जम्मू कश्मीर के उरी में ब्रिगेड मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सैन्यकर्मियों के शवों को उनके संबंधित गांवों में लाया गया।
|
| रेल बजट को आम बजट में मिलाने के प्रस्ताव को आज मंजूरी दे सकती है कैबिनेट, बदल जाएगा BUDGET पेश करने का अंदाज | ||
|
| आम बजट एक फरवरी को पेश हो सकता है। केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को होने वाली बैठक में इस पर फैसला किया जा सकता है। अब तक आम बजट फरवरी के आखिरी दिन पेश होता रहा है। सरकार रेलवे बजट को भी आम बजट में मिलाने पर विचार कर रही है। अब अलग से रेल बजट पेश नहीं किया जाएगा।
|
| पाकिस्तान को आतंकवाद प्रायोजित करने वाला देश घोषित करने संबंधी विधेयक US में पेश | ||
|
| अमेरिका के दो बड़े राजनीतिक दलों के दो प्रभावशाली सांसदों ने पाकिस्तान को आतंकवाद को प्रायोजित करने वाला देश घोषित करने के लिए प्रतिनिधि सभा में एक विधेयक पेश किया है। कांग्रेस के सदस्य एवं आतंकवाद पर सदन की उपसमिति के अध्यक्ष टेड पो ने कहा, Сअब समय आ गया है कि हम पाकिस्तान की धोखाधड़ी के लिए उसे धन देना बंद कर दें
|
|
Page 194 of 245 |
||
|
||