| मुलायम सिंह ने अमर सिंह को बनाया सपा का महासचिव | ||
|
| उत्तर प्रदेश के Сसमाजवादी परिवारТ में पिछले दिनों चरम पर पहुंची तल्खी के लिये जिम्मेदार बताये जा रहे राज्यसभा सदस्य अमर सिंह को समाजवादी पार्टी (सपा) मुखिया मुलायम सिंह यादव ने मंगलार को पार्टी का महासचिव बना दिया।
|
| आतंकी समूहों को पनाह ना दे पाकिस्तान, जॉन केरी ने नवाज से कहा | ||
|
| अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से आतंकवादियों को पाकिस्तानी सरजमीं का इस्तेमाल सुरक्षित पनाहगाह के रूप में करने से रोकने को कहा है। केरी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 71वें सत्र से इतर शरीफ से मुलाकात की। शरीफ ने कश्मीर में कथित मानवाधिकार उल्लंघनों और हत्या का मुद्दा उठाया तथा कश्मीर मुद्दा सुलझाने के लिए अमेरिका से मदद मांगी।
|
| दिवाली पर बिक्री को लेकर स्नैपडील, फ्लिपकार्ट आमने-सामने | ||
|
| ई-वाणिज्य क्षेत्र की दो दिग्गज कंपनी स्नैपडील और फ्लिपकार्ट दिवाली के त्योहारी मौसम को भुनाने के लिए बिल्कुल आमने-सामने आ गई हैं। स्नैपडील 2 अक्तूबर से अपनी Сअनबॉक्स दिवाली सेलТ शुरू कर रही है जबकि इसी दिन से फ्लिपकार्ट भी अपनी त्योहारी छूट को पेश करेगी।
|
| ICC प्रतिनिधि के रूप में श्रीनिवासन का समर्थन कर सकता है BCCI | ||
|
| बीसीसीआई बड़ा कदम उठाते हुए अपनी वार्षिक आम बैठक में आईसीसी के शक्तिशाली निदेशक मंडल में शशांक मनोहर की जगह पूर्व अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को प्रतिनिधि के रूप में भेजने पर फैसला कर सकता है। मनोहर को 10 महीने पहले श्रीनिवासन की जगह ही आईसीसी में बीसीसीआई का प्रतिनिधि बनाया गया था।
|
| इंदिरा आवास योजना का नया नाम हुआ प्रधानमंत्री आवास योजना | ||
|
| पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण आवास योजना इंदिरा आवास योजना (आईएवाई) को नया रूप दिया गया है। साथ में इसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) कर दिया गया है। इसे अगले महीने जारी किया जाएगा।
|
| राष्ट्रीय चयनकर्ता बनने की दौड़ में मनिंदर,प्रसाद और कपूर आगे | ||
|
| पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद, ऑफ स्पिनर आशीष कपूर और बायें हाथ के स्पिनर मनिंदर सिंह उन प्रमुख नामों में शामिल हैं जो राष्ट्रीय चयनकर्ता पद (सीनियर और जूनियर) की दौड़ में बने हुए हैं।
|
| हमेशा टर्न लेती है कनपुरिया विकेट : अनिल कुंबले | ||
|
| भारतीय कोच अनिल कुंबले ने ग्रीन पार्क की पिच को अपनी तरह की खास Сकनपुरिया शैलीТ की विकेट करार देते हुए आज कहा कि भारत में विकेट हमेशा टर्न लेते हैं और इसलिए न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 सितंबर से यहां होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के लिए किसी तरह की विशेष पिच तैयार करने के लिए नहीं कहा गया।
|
| मैं СबेवॉचТ में नकारात्मक किरदार निभा रही हूं: प्रियंका चोपड़ा | ||
|
| अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि उनकी पहली हॉलीवुड फीचर फिल्म СबेवॉचТ में वह एक नकारात्मक किरदार निभा रही हैं। 90 के दशक की लोकप्रिय टीवी श्रृंखला पर आधारित फिल्म में 34 वर्षीय प्रियंका विक्टोरिया लीड्स की भूमिका निभा रही हैं।एक रिपोर्ट के अनुसार Сक्वांटिकोТ की अभिनेत्री ने कहा कि लोग फिल्म में उनके किरदार से नफरत करेंगे।
|
| आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रूख जारी रखेगा भारत: सुमित्रा महाजन | ||
|
| लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने उरी हमले में 17 सैनिकों के शहीद होने पर गहरा क्षोभ प्रकट किया और कहा कि देश एकजुट रहेगा तथा राज्य प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ अपनी लड़ाई में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भागीदारी जारी रखेगा।
|
| उरी हमला : PM ने की उच्च स्तरीय बैठक, वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने पर जोर | ||
|
| उरी हमले के जवाब में नपी-तुली, बहुस्तरीय और रणनीतिक कार्रवाई करने को दृढ़संकल्पित भारत वैश्विक समुदाय के सामने पाकिस्तान की कलई खोलने की दिशा में काम कर सकता है और इसके लिए वह पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को प्रायोजित करने से संबंधित कार्रवाई योग्य सबूत पेश कर सकता है और उस देश को अलग-थलग करने पर जोर दे सकता है।
|
|
Page 195 of 245 |
||
|
||