Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
मेरा टीवी कार्यक्रम 'नामकरण' दिलों को छुएगा : महेश भट्ट

फिल्मकार महेश भट्ट ने कहा है कि उनके आगामी टेलीविजन कार्यक्रम СनामकरणТ का उद्देश्य किसी को प्रभावित करना नहीं बल्कि दर्शकों के दिलों को जीतना है।

भट्ट ने कहानी पर आधारित एक कार्यक्रम बनाया है जिससे वह अपने टेलीविजन पारी की शुरूआत कर रहे हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
गाय सिर्फ हिंदुओं की ही नहीं बल्कि मुस्लिमों की भी मां है : स्वामी स्वरूपानंद

द्वारकाशारदा पीठ के प्रमुख शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने आज कहा कि गाय न केवल हिंदुओं की बल्कि मुस्लिमों की भी मां है क्योंकि इसका दूध एक धर्म को मानने वाले लोगों के समान ही दूसरे धर्म को मानने वालों के लिए भी उतना ही लाभदायक है । 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
थाईलैंड में कार बम विस्फोट में एक की मौत, दर्जनों घायल

थाईलैंड के उग्रवाद प्रभावित दक्षिणी क्षेत्र में स्थित एक होटल के बाहर हुए भीषण कार बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जाती है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
राष्ट्रवाद भाजपा की पहचान, राष्ट्र निर्माण एकमात्र मकसद : मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पुरजोर शब्दों में कहा कि राष्ट्रवाद भाजपा की पहचान है। भाजपा की राज्य इकाइयों के कोर समूहों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी नेताओं द्वारा आयोजित सप्ताह भर की Сतिरंगा यात्राТ ने देशभर में अच्छा प्रभाव पैदा किया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दिल्ली में शराब पर पाबंदी लगाने की कोई योजना नहीं:मनीष सिसोदिया

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज कहा दिल्ली सरकार की शहर में शराब पर प्रतिबंध लगाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने साथ ही कहा कि आप सरकार राष्ट्रीय राजधानी में शराब की बिक्री से जमा होने वाले पैसों से शहर का प्रशासन नहीं चलाना चाहती। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पंजाब में एक परिवार को एक ही टिकट देगी कांग्रेस : अमरिंदर सिंह

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने आज कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए एक परिवार से एक ही सदस्य को टिकट दिया जाएगा।

अमरिंदर ने पंजाब कांग्रेस की विभिन्न कमेटियों की बैठक के बाद यहां संवाददाताओं से कहा, Сकिसी भी व्यक्ति को दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने का मौका नहीं मिलेगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अंग्रेजी ही नहीं, अब हिंदी में भी बना सकते हैं ईमेल आईडी

स्टार्टअप दाता एक्सजेन टेक्नोलाजीज ने हिंदी यानी देवनागरी लिपि में ईमेल पता देने की सेवा शुरू की है। कंपनी की जीमेल व याहू की तरह इस तरह की आईडी के लिए नि:शुल्क पंजीकरण शुरू करने की योजना है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नेक्सस उपकरणों के लिए गूगल ने लॉन्च किया एंड्रॉइड 7.0 नूगा सॉफ्टवेयर

तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल ने अपने ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड के नवीनतम संस्करण СनूगाТ को नेक्सस उपकरणों के लिए उपलब्ध करा दिया है।

कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, Сआज और अगले कुछ हफ्तों के दौरान नेक्सस 6, नेक्सस 5एक्स, नेक्सस 6पी, नेक्सस प्लेयर, पिक्सल सी और जनरल मोबाइल 4जी (एंड्राइड वन) के लिए एंड्रॉइड 7.0 नूगा सॉफ्टवेयर उन्नयन उपलब्ध होगा।Т

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
एक और मामले में फंसे विजय माल्या, मुकदमा दर्ज

शराब कारोबारी विजय माल्या की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने राष्ट्रीयकृत बैंकों के कंसोर्टियम से हासिल 6027 करोड़ रूपये के कर्ज की अदायगी में कथित चूक की जांच के लिए माल्या और उनके सहयोगियों के खिलाफ धन शोधन का नया मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच की जिम्मेदारी हाल में ही सीबीआई ने संभाली थी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रियो ओलिंपिक में भारत को पहला पदक दिलाने वाली साक्षी मलिक भारत लौटीं, हुआ जोरदार स्वागत

रियो ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाने वाली रेसलर साक्षी मलिक देर रात दिल्ली पहुंची जहां एयरपोर्ट पर लोगों ने साक्षी का भव्य स्वागत किया। बुधवार सुबह 3.50 बजे साक्षी दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर उतरीं। उन्हें रिसीव करने के लिए हरियाणा सरकार ने अपने पांच मंत्री भेजे। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 222 of 245
  Prev   217   218   219   220   221   222     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links