Visitors online: 001

Latest Headlines

Home » Headlines
शरद पवार और श्रीनिवासन के लिए दरवाजे बंद, अनुराग ठाकुर को छोड़ना होगा एचपीसीए

बीसीसीआई के पदाधिकारियों की आयु सीमा को 70 साल तक सीमित करने की लोढ़ा समिति की सिफारिशों को उच्चतम न्यायालय के स्वीकार करने का मतलब होगा कि बोर्ड में शरद पवार, एन श्रीनिवासन और निरंजन शाह जैसे अनुभवी प्रशासकों के लिए रास्ते बंद हो गए हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सलमान खान ने दिया खिलाड़ियों को संदेश कहा, 'रियो जाओ और देर से लौटो'

रियो ओलंपिक के लिये भारतीय दल के सदभावना दूत और बालीवुड अभिनेता सलमान खान ने आज इस खेल महाकुंभ में भाग ले रहे खिलाड़ियों को उनकी आधिकारिक जर्सी सौंपने के बाद ब्राजील जाने लेकिन देर से लौटने यानि पदक के साथ वापस आने की शुभकामना दी।ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों के विदाई कार्यक्रम में सलमान और मशहूर संगीत निर्देशक ए आर रहमान विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रोहन बोपन्ना की जीत से भारत कोरियाई व्हाइटवाश के करीब

चंडीगढ: पिछले चार वर्षों में डेविस कप में अपना पहला एकल मैच खेल रहे रोहन बोपन्ना पहला सेट गंवाने के बाद अच्छी वापसी करके आज यहां पहले उलट एकल में हांग चुंग को हराया जिससे भारत एशिया ओसियाना ग्रुप ए मुकाबले में दक्षिण कोरिया के खिलाफ क्लीन स्वीप करने के करीब पहुंच गया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
लॉर्डस टेस्ट: यासिर की शानदार गेंदबाजी से पाकिस्तान ने इंग्लैंड को हराया

लॉर्डस टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 75 रनों से पराजित कर दिया जिसमें उसके फिरकी गेंदबाज यासिर शाह ने शानदान प्रदर्शन करते हुए 141 रन देकर 10 विकेट लिये। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सलमान खान ने सानिया की आत्मकथा का विमोचन किया

बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने रविवार को यहां दिग्गज महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की आत्मकथा Сऐस अगेंस्ट आड्सТ का विमोचन किया रियो में अगले महीने होने वाले ओलंपिक खेलों में सानिया महाराष्ट्र की प्रार्थना थोंबारे के खेलती नजर आएंगी और उन्होंने अपनी इस जोड़ीदार की तारीफ की।प्रार्थना के बारे में पूछने पर सानिया ने कहा, Сमैं और प्रार्थना पहली जोड़ी है जिसने पदक जीता है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सोशल मीडिया एक बेहतरीन जगह लेकिन इसका दुरुपयोग कर रहे हैं लोग: सलमान खान

बॉलीवुड सितारों के लिए प्रशंसकों के साथ जुड़ने के लिए सोशल मीडिया एक बेहतरीन जगह है, लेकिन यह नकारात्मक भी है। इस पर सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि सोशल मीडिया उपयोगकर्ता इंटरनेट पर अपने विचार साझा करते हुए अपनी 'जिम्मेदारी' भूल जाते हैं, 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
Сटॉक टू एकेТ : केजरीवाल बोले-मोदी सरकार ने केंद्र और दिल्ली के बीच Сभारत-पाकТ के हालात बनाए

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को मोदी सरकार पर केंद्र और दिल्ली के बीच के संबंधों को Сभारत-पाकिस्तानТ जैसे हालात में ले जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर रूकावटें पैदा नहीं की गई होती तो उन्होंने शहर के लिए जो उपलब्धियां हासिल की हैं उससे चार गुना ज्यादा उपलब्धियां होतीं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अमृतसर और दिल्ली के बीच हाई स्पीड ट्रेन जल्द: रेल मंत्री सुरेश प्रभु

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज कहा कि स्पेन में निर्मित टाल्गो के सफल परीक्षण के बाद अब अमृतसर और दिल्ली के बीच हाई स्पीड ट्रेन जल्द शुरू हो सकती है। टैल्गो देश में सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन बन गई है जिसकी रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आज से संसद का मॉनसून सत्र

अरुणाचल प्रदेश पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले, कश्मीर मामले और एनएसजी सदस्यता पाने में भारत की नाकामी सहित कई मुद्दों पर सत्ता पक्ष को घेरने की विरोधी दलों की मांग को देखते हुए आज से शुरू हो रहे संसद के मॉनसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश में राजनीतिक घटनाक्रम में राज्य में कांग्रेस की नई सरकार के गठन, समान नागरिक संहिता लागू करने के प्रस्ताव पर विधि आयोग से रिपोर्ट की मांग संबंधी मोदी सरकार के फैसले जैसे मुद्दों से सत्र के दौरान माहौल गर्म रहने की संभावना है।मानसून सत्र के पहले दिन दलपत सिंह परास्ते को श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित रहने की संभावना है। एक जून को मध्यप्रदेश से लोकसभा सांसद का निधन हो गया था।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
केरल से लापता 15 युवकों में एक ने परिवार को भेजा संदेश

हाल ही में केरल से लापता 15 युवक आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) में भर्ती होने के लिए अपने परिजनों को छोड़ दिया और कई दिनों से किसी के संपर्क में नहीं हैं।उनमें से एक युवक मोहम्मद मारवान एक संदेश टेलीग्राम एप के जरिए अपने परिवार को भेजा है। संदेश में उसने कहा है कि 'लोग मुझे आतंकवादी बुला सकते हैं। यदि अल्लाह के बताए रास्ते पर चलना आतंकवाद है तो हां, मैं आतंकवादी हूं।'अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक, यह संदेश पिछले महीने जून में इस युवक ने टेलीग्राम एप के जरिए अपने परिवार को भेजा था।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 233 of 245
  Prev   228   229   230   231   232   233     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links