Visitors online: 001

Latest Headlines

Home » Headlines
अंतर राज्यीय परिषद की बैठक आज, मुख्यमंत्रियों से संवाद करेंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज (शनिवार को) बुलायी गई अंतर राज्यीय परिषद की बैठक में आंतरिक सुरक्षा, आर्थिक और सामाजिक योजना और अंतर राज्यीय संबंधों समेत अन्य पर चर्चा होगी। बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।10 साल के अंतराल के बाद अंतर राज्यीय परिषद की बैठक में मोदी पदभार संभालने के दो साल बाद, 17 केंद्रीय मंत्रियों के साथ पहली बार सभी मुख्यमंत्रियों से एक मंच पर संवाद करेंगे।सम्मेलन में केंद्र-राज्य संबंधों पर पूंछी आयोग की सिफारिशों, पहचान के तौर पर आधार का इस्तेमाल और सब्सिडी प्रदान करने के लिए सीधे हस्तांतरण के इस्तेमाल, लाभ और लोक सेवा, स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करने, प्रदर्शन बढ़ाने के लिए प्रेरित करने और आंतरिक सुरक्षा जैसे मुद्दे पर चर्चा होगी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
तुकी को आज ही गुजरना होगा शक्ति परीक्षण से, पुल ने किया 43 विधायकों के समर्थन का दावा

अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में बहाल हुए नबाम तुकी को राज्यपाल के निर्देश के अनुसार शनिवार को ही शक्ति परीक्षण से गुजरना होगा क्योंकि राज्यपाल ने बहुमत साबित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का उनका अनुरोध और कैबिनेट प्रस्ताव खारिज कर दिया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
आरक्षण व्यवस्था को खत्म करना चाहती है भाजपा: हार्दिक पटेल

भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पार्टी आरक्षण व्यवस्था को खत्म करना चाहती है और गुजरात में सामान्य श्रेणी के लिए ईबीसी आरक्षण इस सिलसिले में पहला कदम है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए शीला दीक्षित होंगी पार्टी की मुख्‍यमंत्री उम्‍मीदवार , कांग्रेस का बड़ा ऐलान

तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कांग्रेस ने अगले साल की शुरूआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया। पार्टी ने कहा कि शीला को उनके अनुभव और दिल्ली में 15 साल तक सरकार चलाने के दौरान उनके अच्छे काम की वजह से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
फ्रांस के नेशनल डे समारोह पर हमला, ट्रक में सवार दो आतंकियों ने भीड़ को कुचला

फ्रांस के शहर नीस में आतंकी हमला ,फ्रेंच रिवेरा रिसॉर्ट के पास एक तेज रफ्तार ट्रक भीड़ में जा घुसा, जिसमें कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। फ्रांसीसी अधिकारियों के मुताबिक हताहत हुए लोग नेश्नल डे के मौके पर होने वाली आतिशबाजी देखकर लौट रहे थे।सुरक्षा बलों ने ट्रक ड्राइवर को मार गिराया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ट्रक से भारी मात्रा में बंदूकें और दूसरे हथियार बरामद हुए हैं। वहीं ट्रक में फ्रेंच- ट्यूनीसियाई पहचान पत्र मिला है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सूडान में फंसे 143 भारतीयों को एयरलिफ्ट कर भारत लाया गया

दक्षिण सूडान के गृहयुद्ध में फंसे भारतीयों के लिए शुरू किया गया 'ऑपरेशन संकटमोचन' पहला पड़ाव पार कर गया है. सुबह 4.30 बजे दक्षिण सूडान से 143 लोगों को लेकर पहली फ्लाइट त्रिवेंद्रम पहुंची. अब दूसरी फ्लाइट के 11 बजे तक आने की संभावना है. जिन 143 लोगों को  लाया गया है, उनमें से 2 नेपाली नागरिक भी शामिल हैं. इसके अलावा 10 महिलाएं और 3 बच्चें भी शामिल हैं. 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
रियो जाने वाले सभी खिलाड़ी डोप मुक्त हैं:नाडा महानिदेशक

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के महानिदेशक नवीन अग्रवाल ने कहा कि रियो ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ियों का प्रतिबंधित पदाथरें का परीक्षण हो चुका है और वे डोपिंग मुक्त है।अग्रवाल ने हालांकि स्वीकार किया कि रियो जाने वाले कुछ खिलाड़ियों के परीक्षण संबंधित कुछ मुद्दे थे क्योंकि वे अपने बताये गये Сस्थानТ पर उपलब्ध नहीं थे जो विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की डोपिंग रोधी प्रशासनिक प्रबंधन प्रणाली (एडीएएमएस) के अंतर्गत अनिवार्य है 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दिल्ली में बड़ी स्क्रीनों पर चौबीसों घंटे दिखाये जायेंगे ओलंपिक खेल:विजय गोयल

रियो ओलंपिक के लिये भारतीय दल को शुभकामनायें देते हुए खेलमंत्री विजय गोयल ने बताया कि पांच अगस्त से शुरू हो रहे ओलंपिक के दौरान दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अहम स्थानों पर बड़ी स्क्रीनों पर चौबीसों घंटे ये खेल दिखाये जायेंगे।खेल मंत्रालय का प्रभार संभालने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू गोयल ने कहा, Сओलंपिक का माहौल बनाने के लिये पांच से 21 अगस्त तक होने वाले इन खेलों के दौरान दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर बड़ी स्क्रीनें लगाई जायेंगी। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
तीन बंद पड़े उर्वरक संयंत्रों के पुनरूद्धार से पैदा होंगे रोजगार : जेटली

वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज कहा कि गोरखपुर, सिंदरी और बरौनी उर्वरक संयंत्रों के पुनरूद्धार से स्थानीय स्तर पर यूरिया उपलब्ध होने के साथ इन क्षेत्रों के आसपास रोजगार पैदा होंगे।मंत्रिमंडल ने करीब 18,000 करोड़ रूपये की अनुमानित लागत से इन तीन बंद पड़ी उर्वरक इकाइयों के पुनरूद्धार को मंजूरी दे दी। पूर्वी राज्यों की मांग को पूरा करने के प्रयासों तथा देश को यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों के तहत यह कदम उठाया गया है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
PM मोदी - दुख के वक्त में फ्रांस के साथ है भारत, फ्रांस में टेरर अटैक की निंदा की,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस में हुए आतंकी हमले की निंदा की हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट कर नीस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा दुख की इस घड़ी में हम फ्रांस के साथ हैं। फ्रांस में नेशनल डे के जश्न के दौरान हुए हमले की राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी निंदा की है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 234 of 245
  Prev   229   230   231   232   233   234     Next
 

рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ



Quick Links