Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
कैराना में यदि पलायन हुआ है तो जांच होनी चाहिए, भाजपा यूपी चुनावों को ध्रुवीकृत करना नहीं चाहती है,:अरुण जेटली

केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश चुनावों को साम्प्रदायिक या ध्रुवीकृत नहीं करना चाहती है, लेकिन यदि कैराना से पलायन के कुछ साक्ष्य हैं तो प्रदेश सरकार को इस मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए।

जेटली ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी सिर्फ मित्रवत मीडिया संगठनों को विज्ञापन दे रही है, आलोचना करने वाले संगठनों को नहीं। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि राम मंदिर को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चुनावी मुद्दा नहीं बनाया जाएगा और और उनकी पार्टी सिर्फ वोट पाने के लिए प्रदेश का ध्रुवीकरण नहीं करना चाहती है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ऐतिहासिक दिन! महिलाओं ने रचा इतिहास, भारतीय वायुसेना में पहली बार शामिल हुईं 3 महिला फाइटर पायलट

भारतीय वायुसेना ने शनिवार को रच दिया इतिहास उसे पहली बार तीन ऐसी महिला अफ़सर मिली हैं जो फाइटर पायलट बनेंगी। फ्लाइंग कैडेट भावना कंठ, अवनी चतुर्वेदी और  मोहना सिंह को हैदराबाद के पास वायुसेना एकेडमी में कमीशन मिल गया है। 120 महिला कैडेटों में से इनका चयन किया गया था। हैदराबाद से तकरीबन तीन किलोमीटर दूर डुंडिगल एयरफोर्स अकादमी में पहली बार तीन प्रशिक्षु महिला पायलटों को लड़ाकू विमान उड़ाने के लिए समारोहपूर्वक वायुसेना में शामिल किया गया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
विवादों में घिरी 'उड़ता पंजाब' रिलीज होगी आज|

सेंसर बोर्ड के साथ लंबे संघर्ष के बाद रिलीज हुई फिल्म 'उड़ता पंजाब' पहले दिन बॉक्स आफिस पर कमाल नहीं दिखा सकी. सिनेमाघरों, खासतौर पर सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में कम लोग फिल्म देखने पहुंचे.

लेकिन, लोगों की प्रतिक्रिया से ऐसा लगा कि फिल्म ने अपनी गहरी छाप छोड़ी है. 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
NSG मेंबरशिप: भारत के लिए न्यूजीलैंड का रुख हुआ नर्म

एनएसजी यानी न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप की सदस्यता हासिल करने के लिए भारत कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। हाल ही में पांच देशों की विदेश यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मकसद भी इसी संबंध में समर्थन जुटाना था।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
25 शहरों के बीच सिर्फ 2500 रु. में कर सकेंगे हवाई सफर

कैबिनेट ने नई एविएशन पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। बुधवार को नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। 10 साल पहले इस पॉलिसी का पहला ड्राफ्ट बना था। अब इसे अगले एक महीने में लागू किया जाएगा।

पॉलिसी के तहत पैसेंजर्स से एक घंटे तक के सफर के लिए 2500 रुपए से ज्यादा का किराया नहीं लिया जा सकेगा। इंडिया में अभी 25 शहरों के बीच 18 ऐसे रेगुलर रूट्स हैं, जहां फ्लाइंग टाइम 1 घंटे से कम का है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ऐपल कॉन्‍फ्रेंस में सबसे कम उम्र की भारतीय मूल की ऐप डेवलपर

भारतीय मूल की लड़की को ऐपल के डेवलपर सम्मेलन में सबसे कम उम्र की ऐप डेवलपर होने का सम्मान मिला है। उसने बच्चों के लिए ऐप तैयार किए हैं।

सैन फ्रांसिस्को में डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2016 में शामिल होने वाली आस्ट्रेलिया की नौ वर्षीय अनविता विजय सबसे कम उम्र की है। उसने आइफोन और आइपैड के लिए कई ऐप बनाए हैं। वह बच्चों को सिखाने वाले ऐप विकसित कर रही है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मुंबई की अदालत ने माल्‍या को भगोड़ा घोषित किया

बैंक लोन केस में आरोपी विजय माल्‍या को मुंबई की एक विशेष अदालत ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। माल्‍या पर बैंकों के 9 हजार करोड़ ना लौटाने का आरोप है। विजय माल्‍या के खिलाफ मनी लांड्रिंग की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत के सामने याचिका लगाते हुए माल्‍या को भगोड़ा घोषित करने की मांग की थी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बिहार टॉपर स्कैम: इंटरमीडिएट के जाली सर्टिफिकेट 5 लाख रुपए में बिक रहे थे

बिहार टॉपर स्कैम में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। एसआईटी को अपनी जांच में पता चला है कि राज्य में इंटरमीडिएट के जाली सर्टिफिकेट पांच लाख रुपए में बेचे जा रहे थे। मंगलवार को एसआईटी ने कई जगह छापे मारे और इस मामले की सबूत जुटाए।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जकरबर्ग ने पहली बार की लाइव चैट, कहा- मोबाइल एप पर रहेगा फोकस, facebook आपके लिए हमेशा फ्री रहेगा

मार्क जुकरबर्ग ने पहली बार फेसबुक पर अपने फैन्स और यूजर्स के साथ Live  वीडियो सेशन किया। एक घंटे के सेशन में उन्होंने सोशल मीडिया, कनेक्टिविटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी, वर्चुअल रिएयलिटी और इंटरनेट के पावर जैसे कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा- "सोशल मीडिया ह्युमैनिटी से जुड़ी दिक्क्तों के हल खोज सकता है और दुनिया में अमन कायम में मदद कर सकता है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
दुनिया के टॉप 500 सीईओ को बुलाने की तैयारी : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2016

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2016 इस बार सरकार प्रोफेशनल तरीके से करेगी। 22, 23 अक्टूबर को इंदौर में होने वाले इस आयोजन में दुनिया के टॉप 500 सीईओ को बुलाने की तैयारी है। शासन की कोशिश है इनमें से यदि 100 सीईओ भी आते हैं तो इससे प्रदेश में निवेश को लेकर ग्लोबल स्तर पर माहौल और सोच में बदलाव आएगा। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 244 of 245
  Prev   239   240   241   242   243   244     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links