Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
जुलाई में 11 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे

अगर आपका बैंक में कोई काम बचा है तो उसे निपटा लीजिए। ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जुलाई में 11 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे।

जुलाई में पहला और चौथा शनिवार, रविवार की छुट्टी, ईद की छुट्टी के साथ-साथ देशव्यापी हड़ताल की वजह से 11 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहयोगी बैंकों को विलय करने के विरोध में अकेले स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर की 12 व 28 जुलाई को हड़ताल रहेगी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
26 मिनट में श्रीहरिकोटा से स्पेस पहुंचेंगे सैटेलाइट , ISRO ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड

भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने बुधवार श्री‍हरिकोटा से एक ही उड़ान में एक साथ 20 सैटेलाइट अंतरिक्ष में लॉन्च कर नया कीर्तिमान रचा है. इसरो के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान की ये उड़ान सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर लॉन्च की गई.

अपनी 36वीं उड़ान में पीएसएलवी-C34 कार्टोसैट-2 श्रृंखला के 727.5 किलो के सैटेलाइट के साथ 19 दूसरे सैटेलाइटों को अंतरिक्ष में लॉन्च किया. इसरो ने 20 सैटेलाइटों को एक साथ लॉन्च करके अपने पहले 10 सैटेलाइटों के लॉन्चिंग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
टीम इंडिया के कोच के लिए इंटरव्यू आज

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के पद के लिए अनिल कुंबले, रवि शास्त्री और संदीप पाटिल समेत तमाम उम्मीदवारों का इंटरव्यू आज यहां शहर के एक होटल में होगा।बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्य सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर चुने हुए 21 उम्मीदवारों का आज इंटरव्यू लेंगे। तेंदुलकर लंदन से वीडियो कांफ्रेंस से जुड़ेंगे। बंगाल क्रिकेट संघ के एक आला अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए सोमवार को कहा कि सभी उम्मीदवारों का इंटरव्यू मंगलवार को होगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अब ऑनलाइन वेटिंग टिकट नहीं मिलेगा , 1 जुलाई से बदलने वाले हैं रेलवे के नियम

रेलवे की रिजर्वेशन प्रोसेस में 1 जुलाई से नए नियम लागू होने जा रहे हैं। कुछ फैसिलिटी भी बढाई जा रही हैं। बदले नियमों के तहत ऑनलाइन बुकिंग पर वेटिंग टिकट नहीं मिलेगा। साथ ही शताब्दी, राजधानी जैसी दूसरी कई ट्रेनों में कोच बढ़ाए जाएंगे। तत्काल टिकट का रिजर्वेशन कैंसिल करवाने पर अब आधा रिफंड मिलेगा। रीजनल लैंग्वेज में भी टिकट मिलेंगे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
योग दिवस पर 408 लोगों ने एक साथ किया शीर्षासन ,रामदेव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को देश और दुनिया में जोश के साथ कार्यक्रम हुए. राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद में योग दिवस के कार्यक्रम के दौरान योग गुरू स्वामी रामदेव ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. उनके कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है. इनमें से 408 लोगों के एक साथ शीर्षासन कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया. इस समारोह में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी शिरकत की. कीर्ति और कीर्तिमान को समर्पित योग दिवस

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
चंडीगढ़ में 30 हजार लोगों के साथ PM ने किया योगाभ्यास ,कहा-योग यानी जीरो बजट में हेल्थ गारंटी

दुनियाभर में आज दूसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ में 30 हजार से अधि‍क लोगों के साथ योग किया. यहां पीएम ने घोषणा की कि अगले साल से योग के लिए काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा. पीएम ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो योग अवॉर्ड का ऐलान किया है.

अपने संबोधन में योग की महत्ता पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह महज क्रिया नहीं, बल्कि‍ शरीर को स्वस्थ्य रखने की विधि‍ है. पीएम ने कहा कि योग को मोबाइल की तरह अपने जीवन में शामिल कर लें. योग के जरिए हम डयबिटीज जैसी बीमारी को भी मात दे सकते हैं. योग पर यह कार्यक्रम चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया. इसके अलावा योग दिवस पर देशभर में मंगलवार को 1 लाख से अधि‍क कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक लाख से अधि‍क कार्यक्रमों का देशभर में होगा आयोजन'

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा. योग दिवस के लिए विश्वभर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि 21 जून को दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश में एक लाख से ज्यादा कार्यक्रमों का आयोजन होना तय है. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र संगठन एक दर्जन से भी ज्यादा सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर देश भर में 1,00,260 कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे.

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
केजरीवाल के घर के सामने गिरि संग अनशन करेंगे स्वामी, सीआरपीएफ तैनात

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर सियासी घमासान छिड़ने के पूरे आसार दिख रहे हैं. एक ओर जहां केजरीवाल के घर के सामने पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद महेश गिरि के रविवार रात से ही जारी आमरण अनशन में सोमवार 11 बजे कद्दावर नेता सुब्रमण्यम स्वामी शामिल होने वाले हैं. वहीं दूसरी ओर मौके की नजाकत को देखते हुए अनशन की जगह पर बड़ी संख्या में सीआरपीएफ को तैनात कर दिया गया है.

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
13 शामिल ,14 हटाए गए ;कर्नाटक मंत्रिमंडल में भारी फेरबदल

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल करते हुए रविवार को 14 मंत्रियों को हटा दिया और 13 नए मंत्रियों को इसमें शामिल किया।

कांग्रेस आलाकमान द्वारा इस बहुप्रतीक्षित फेरबदल को हरी झंडी दिखाने के साथ मुख्यमंत्री ने नौ कैबिनेट मंत्री और चार राज्य मंत्री अपने मंत्रिमंडल में शामिल किए। राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल वाजूभाई वाला ने नये मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

शपथ ग्रहण के पहले मुख्यमंत्री ने 14 मंत्रियों को पद से हटाने की सिफारिश की जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
बिहार टॉपर्स घोटाला: BSEB के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर सिंह और पत्नी गिरफ्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पूर्व चेयरमैन और बिहार टॉपर्स कांड के मास्टरमाइंड लालकेश्वर प्रसाद सिंह को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया गया है. इसी मामले में आरोपी उनकी पत्नी ऊषा सिन्हा को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

इसके साथ ही मुजफ्फरपुर से मुख्य आरोपी बच्चा के तीन साथि‍यों को हिरासत में लिया गया है. इसमें बच्चा राय के वीआर कॉलेज का डिप्टी डायरेक्टर भी शामिल है.

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 243 of 245
  Prev   238   239   240   241   242   243     Next
 

न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे



Quick Links