Visitors online: 002

Latest Headlines

Home » Headlines
गायक जेसन डेरलो के पास 1000 जोड़े से अधिक जूते हैं

गायक जेसन डेरलो का कहना है कि उनके पास 1,000 जोड़े से अधिक जूते हैं।

खबर के अनुसार 26 वर्षीय गायक ने कहा है कि वह आम तौर पर जिस जूते को एक बार पहन लेते हैं उसे दुबारा नहीं पहनते हैं।

उन्होंने बताया कि वह जो भी पहनते हैं उसे लेकर बहुत सतर्क रहते हैं। वह डिजाइनर एंटोनिया ब्राउन के साथ मिलकर अपने जूतों के व्यवसाय की शुरआत करने जा रहे हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
टैक्स चोरी मामले की सजा के खिलाफ अपील करेंगे मेस्सी

स्पेन की एक अदालत द्वारा कर चोरी मामले में बार्सिलोना स्ट्राइकर लियोनेल मेस्सी तथा उनके पिता को 21 महीने की जेल की सजा सुनाने के बाद, फुटबालर ने सजा के खिलाफ अपील करने की बात कही है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
यूरो 2016: पुर्तगाल फाइनल में

पुर्तगाल की फुटबॉल टीम यूरो कप 2016 के फाइनल में पहुंच गई है. पुर्तगाल ने पहले सेमीफाइनल में वेल्‍स को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई. पुर्तगाल की तरफ से क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नानी ने एक-एक गोल किया.

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मोदी कैबिनेट विस्तार :19 नए मंत्री शामिल, जावड़ेकर को मिला प्रभार

मोदी सरकार की कैबिनेट में मंगलवार को विस्तार एवं फेरबदल हुआ। इस विस्तार में नए 19 राज्यमंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जबकि कई मत्रियों के विभाग बदले गए। सबड़े बड़ा फेरबदल एचआरडी मंत्रालय को लेकर हुआ। स्मृति ईरानी से एचआरडी मंत्रालय लेकर इस अहम विभाग की जिम्मेदारी प्रकाश जावड़ेकर को दी गई। स्मृति ईरानी को कपड़ा (टेक्सटाइल) मंत्रालय दिया गया है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सलमान के 'रेप पीड़िता' वाले बयान पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की बलात्कार पीड़िता से तुलना संबंधी विवादित टिप्पणी पर एक बार फिर कुछ कहने से इनकार कर दिया और बेकार के मुद्दे पर ध्यान देने के लिए मीडिया की आलोचना की। प्रियंका यूनिसेफ की सद्भावना दूत के तौर पर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां आयी थीं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मीका सिंह खिलाफ शिकायत दर्ज, मॉडल ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

बत्तीस साल की एक मॉडल ने मंगलवार को चर्चित गायक मीका सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई जबकि सिंह ने जवाबी शिकायत दर्ज कराते हुए जबरन धन वसूली का आरोप लगाया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कैबिनेट ने दी मंजूरी बंबई, मद्रास, उच्च न्यायालयों के नाम बदले जाएंगे

बंबई और मद्रास उच्च न्यायालयों के नामों में बदलाव के एक प्रस्ताव को मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने संसद के एक अधिनियम के माध्यम से दोनों उच्च न्यायालयों के नाम उनके शहरों मुंबई और चेन्नई के मौजूदा नामों पर करने के लिए कानून मंत्रालय के एक प्रस्ताव को मंजूर कर लिया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नासा को बड़ी कामयाबी, जूनो का बृहस्पति की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश

नासा के मानवरहित अंतरिक्षयान जूनो ने बृहस्पति की कक्षा में घूमना शुरू कर दिया है। सौरमंडल के सबसे बड़े ग्रह की उत्पत्ति का रहस्य सुलझाने के लिए शुरू किए गए 1.1 अरब डॉलर के इस मिशन की यह एक प्रमुख उपलब्धि है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
असम में बाढ़ से ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से उपर , 90 हजार लोग प्रभावित

असम के सात जिलों में बाढ़ के कारण तकरीबन 90,000 लोग प्रभावित हुए हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण  के सूत्रों ने बताया कि लखीमपुर, धेमाजी, नौगांव, जोरहाट, गोलाघाट, मौरीगांव और बिश्वनाथ जिलों में 88,000 से ज्यादा लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
Talk To AK के जरिए जनता तक पहुंचेंगे केजरीवाल

 देशभर में लोगों तक पहुंचने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 17 जुलाई को सोशल मीडिया, फोन काल और टेक्स्ट मैसेज के जरिए लोगों से एक संवादात्मक सत्र का आयोजन करेंगे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 238 of 245
  Prev   233   234   235   236   237   238     Next
 
न्यूज़पेपर में दिया गया जॉब कोड दिए गए    Textbox में दर्ज करे और जॉब सर्च करे

Quick Links