Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
मैं गरीब बच्चों की क्रिकेट खेलने में मदद करना चाहता हूं: सचिन तेंदुलकर

दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने मंगलवार को कहा कि वह भारत और विश्व भर के गरीब बच्चों की मदद करना चाहते हैं ताकि वे क्रिकेट खेल सकें। तेंदुलकर स्वयं मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखते थे।उन्होंने कहा, Сमैं जानता हूं कि जब आपकी जेब में पैसा नहीं होता है और आप किसी खास बल्ले को चाहते तो तब कैसा महसूस होता है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
टेरेसा मे बुधवार को बनेंगी ब्रिटेन की प्रधानमंत्री: डेविड कैमरन

ब्रिटेन में सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के संसदीय दल के नेता बनने की दौड़ से एक उम्मीदवार के हट जाने के बाद आज प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा कि उनकी सरकार में गृह मंत्री की भूमिका निभाने वाली टेरेसा मे बुधवार को देश के नए प्रधानमंत्री का पदभार संभालेंगी।कैमरन ने कहा कि वह कल अपनी आखिरी कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और बुधवार को प्रधानमंत्री के तौर पर आखिरी बार हाउस ऑफ कॉमंस में जाएंगे। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
नौ महीने बाद जेल से रिहा होंगे आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल

पटेल आरक्षण आंदोलन के नेता 22 वर्षीय हार्दिक पटेल नौ महीने जेल में बिताने के बाद जेल से बाहर आने वाले हैं कयोंकि गुजरात उच्च न्यायालय ने आज विसनगर के एक विधायक के कार्यालय में हिंसा से संबंधित एक मामले में जमानत मंजूर कर उनकी रिहाई का रास्ता खोल दिया।हालांकि हार्दिक को अगले छह महीने गुजरात के बाहर बिताने होंगे क्योंकि शुक्रवार को उच्च न्यायालय ने हार्दिक को देशद्रोह के दो मामलों में इसी शर्त पर जमानत दी थी। हार्दिक के वकील जुबिन भारदा ने कहा कि वह सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद कुछ दिन में जेल से बाहर आने वाले हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कश्मीर में और हिंसा; महबूबा ने की शांति की अपील , मृतकों की संख्या 23 पहुंची

कश्मीर घाटी में तीसरे दिन सोमवार को भी हिंसा और आगजनी जारी रही जिसमें मरने वालों की तादाद 23 पहुंच गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल घाटी में हिंसा पर काबू पाने के प्रयासों में शामिल होने के लिए केन्या से स्वदेश रवाना हो गए। वहीं, राज्य की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि घाटी में कुछ तत्व अपने निहित स्वार्थों को पूरा करने के लिए अशांति पैदा करने पर आमादा हैं और वे निर्दोष जिंदगियों के साथ खेल रहे हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
विज्ञापन में खेलों को बढ़ावा देगी दीपिका पादुकोण

नाईकी के नये विज्ञापन में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण महिला खिलाड़ियों की सराहना करती नजर आएंगी जिसका लक्ष्य भारत में खेल में प्रतिभागिता को बढ़ावा देना है।आज जारी तीन मिनट के इस विज्ञापन वीडियो Сडा डा डिंगТ में राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी रानी रामपाल के अलावा फुटबालर ज्योति आन बुरेट और क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और शुभलक्ष्मी शर्मा भी नजर आएंगी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
यूपी प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने दिया इस्तीफा , चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका

उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले कांग्रेस को सियासी झटका लगा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक निर्मल खत्री ने कांग्रस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है। निर्मल खत्री ने लिखित में अपना इस्तीफा सोनिया गांधी को भेजा है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कश्मीर के हालात पर PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार अफ्रीकी देशों की यात्रा पूरी कर आज सुबह स्वदेश लौट आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर की स्थिति की समीक्षा करने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे । आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पीएम ने कश्मीर के हालात पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के अलावा अन्य वरिष्ठ अफसरों की बैठक बुलाई है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सुलग रहा कश्‍मीर, बुरहान के खात्‍मे के बाद भड़की हिंसा में 25 की मौत, रोकी गई अमरनाथ यात्रा

हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर घाटी में पैदा हुई तनावपूर्ण स्थिति अभी भी बनी हुई है. भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या 25 हो गई है, जबकि 300 से ज्यादा घायल हैं. केंद्र ने हालात की समीक्षा करने के बाद श्रीनगर में सीआरपीएफ की 8 और कंपनियां भेजने का फैसला किया है.

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मध्य प्रदेश और असम में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 52 लोगों की मौत

मध्य प्रदेश और असम में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ से अब तक मध्य प्रदेश में 15 और असम में 37 लोगों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ आने के कारण 15 लोगों की मौत हो गई है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
वेस्टइंडीज दौरे पर ग्लूकोज बिस्कुट साथ लेकर जाते थे सुनील गावस्कर!

वेस्टइंडीज के तेज आक्रमण को अपने बेहतरीन डिफेंस से प्रभावहीन करने के लिये मशहूर पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर की एक कमजोरी थी और वह थे पारले जी ग्लूकोज बिस्कुट। कल क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में लीजैंड्स क्लब द्वारा गावस्कर के 67वें जन्मदिन के मौके पर उनकी छोटी बहन नूतन ने इसका खुलासा किया।

नूतन ने पत्रकारों से कहा, Сउन्हें वह बिस्कुट बहुत पसंद थे, पारले जी ग्लूकोज बिस्कीट। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 236 of 245
  Prev   231   232   233   234   235   236     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links