Visitors online: 004

Latest Headlines

Home » Headlines
दिल्ली समेत देश के ज्यादातर हिस्सों में ईद कल, केरल और जम्मू कश्मीर में आज

चांद नहीं दिखने के कारण राजधानी दिल्ली सहित देश के ज्यादातर हिस्सों में अब ईद का त्योहार सात जुलाई को मनाया जाएगा। नई दिल्ली में फतेहपुरी मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने बताया कि मंगलवार की शाम दूज का चांद नहीं दिखने के कारण अब बुधवार को 30वां रोजा रखा जाएगा। केंद्र ने गुरूवार को ईद के त्योहार को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कार्यालयों के अवकाश की घोषणा की है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
विंबलडन 2016 : सानिया और रोहन बोपन्ना मिश्रित युगल में हारे

भारतीय स्टार सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना को विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल में आज यहां अपने अपने जोड़ीदारों के साथ हार का सामना करना पड़ा। सानिया और क्रोएशिया के उनके जोड़ीदार इवान डोडिग की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी पहला सेट जीतने के बावजूद नील स्कुपस्की और अन्ना स्मिथ की गैरवरीय ब्रिटिश जोड़ी के हाथों दो घंटे सात मिनट तक चले मैच में 6-4, 3-6, 5-7 से हार गयी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
विंबलडन 2016 : सेमीफाइनल में पहुंचीं सेरेना और वीनस विलियम्स

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी और छह बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स और उनकी बड़ी बहन वीनस ने आज यहां विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में पहुंचकर आल इंग्लैंड क्लब में फिर से Сआल विलियम्स फाइनलТ की संभावनाएं जगा दी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सउदी अरब में धमाके, तीन जगहों पर फिदायीन हमला

सउदी अरब में एक साथ हुए कई हमलों की दुर्लभ घटनाओं में तीन आत्मघाती हमलावरों ने हमले किए। इस हमले में चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। देश में इस्लामिक स्टेट पहले भी घातक हमले कर चुका है। हालांकि आज के हमलों की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। हमले में चार लोगों की मौत हो गई है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
महिला हो सकती है ब्रिटेन की अगली पीएम, जानें कौन-कौन हैं रेस में

ऐतिहासिक जनमत संग्रह के बाद ब्रिटेन यूरोपीय संघ (ईयू) से अलग हो गया है. नतीजों के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. ऐसे में ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री को लेकर बहस तेज है. 9 सितंबर को ब्रिटेन को नया पीएम मिल जाएगा. उम्मीदवार के नाम की पहली परीक्षा 5 जुलाई को होनी है.

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
प्रियंका वाड्रा, UP में चुनाव लड़ सकती हैं

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा को 2017 में होने वाले यूपी चुनावों के मद्देनजर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी वाड्रा पर अहम फैसला 48 घंटों के अंदर लिया जा सकता है और इस बाबत ऐलान हो सकता है। माना जा रहा है कि प्रियंका को यूपी चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है और वह यहां से चुनाव लड़ सकती है। साथ ही दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री रहीं शीला दीक्षित यूपी चुनाव प्रचार समिति की प्रमुख हो सकती है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मोदी कैबिनेट का विस्तार आज, नए चेहरे हो सकते हैं शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कैबिनेट में फेरबदल करने जा रहे हैं। कैबिनेट में विस्तार आज दोपहर 11 बजे होगा। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में 19 नए चेहरों की इंट्री हो सकती है और साथ ही 12 मंत्रियों का कद घटाया जा सकता है या फिर उन्हें हटाया सकता है। मई 2014 में सरकार बनने के बाद पिछला और इकलौता फेरबदल नवंबर 2014 में हुआ था।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कुंबले और द्रविड़ के साथ धोनी-कोहली की अहम बैठक

भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली और सीमित ओवरों के उनके समकक्ष महेंद्र सिंह धोनी ने आगामी दिनों में भारतीय क्रिकेट का खाका तैयार करने के लिए रविवार को यहां मुख्य कोच अनिल कुंबले और ए टीम के कोच राहुल द्रविड़ के साथ लंबी चर्चा की।

बैठक में मुख्य राष्ट्रीय चयनकर्ता संदीप पाटिल, महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) एमवी श्रीधर, एनसीए के बल्लेबाजी कोच डब्ल्यूवी रमन और स्पिन गेंदबाजी कोच नरेंद्र हिरवानी के अलावा फिजियो एंड्रयू लीपस ने भी हिस्सा लिया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
यूरो 2016: फ्रांस सेमीफाइनल में पहुंचा

मैन आफ द मैच ओलिवर गिरोड के दो गोल की मदद से फ्रांस ने यूरो 2016 फुटबाल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई लेकिन 2-5 की हार के बावजूद आईसलैंड ने टूर्नामेंट से शान के साथ विदाई ली।

फ्रांस की टीम अब फाइनल में जगह बनाने के लिए जर्मनी से भिड़ेगी और इस दौरान टीम की नजरें विश्व कप और यूरो टूर्नामेंट के पिछले हिसाब को चुकता करने पर टिकी होंगी। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
वजन घटाकर, आमिर खान ने फिर बदला लुक!

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपने अभिनय और लुक को लेकर बेहद संजीदा रहते हैं। इस बार उन्होंने अपने लुक को फिर बदला है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 239 of 245
  Prev   234   235   236   237   238   239     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links