Visitors online: 001

Latest Headlines

Home » Headlines
फेसबुक पर अब अपनी पसंद के 45 भाषाओं में पोस्ट लिखिए

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के जरिए जल्द ही आप 45 भाषाओं में अपनी पोस्ट लिख सकेंगे। एक खबर के मुताबिक, फेसबुक एक ऐसा सॉफ्टवेयर विकसित कर रहा है, जिसके जरिए फेसबुक यूजर अपनी पोस्ट को दुनिया की विभिन्न भाषाओं में अनुदित कर सकेंगे। यह सॉफ्टवेयर आपकी पोस्ट किसी व्यक्ति को उसकी इच्छित भाषा में दिखाएगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मुंबई के पास पटरी से उतरी मालगाड़ी,कई ट्रेनें रद्द

पालघर जिले के तहत आनेवाले दहानू रोड स्टेशन के पास बीती रात दो बजे एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने पर लंबी दूरी की कई ट्रेनें या तो रद्द कर दी गईं या फिर उनका समय नए सिरे से तय कर दिया गया। इस घटना के कारण क्षेत्र को मुंबई से जोड़ने वाले रेल लिंक पर यातायात बाधित हो गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
मोदी मंत्रिमंडल का कल होगा विस्तार; मनोज सिन्‍हा, यूपी से नए चेहरों को मिलेगी जगह!

नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के जिस विस्तार की कई महीनों से चर्चा चल रही है, वह मंगलवार सुबह होगा।सरकार के प्रधान प्रवक्ता फ्रैंक नोरोन्हा ने ट्वीट किया कि Сमंत्रिमंडल का विस्तारТ मंगलवार सुबह 11 बजे होगा।

सूत्रों के अनुसार, मनोज सिन्‍हा और संजीव बाल्‍यान को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं उत्‍तर प्रदेश से सांसद अनुप्रिया पटेल, पुरुषोत्‍तम रुपाला और राघव लखनपाल भी मंत्री बन सकते हैं। योगी आदित्‍यनाथ के नाम पर भी चर्चा है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
'इसरो ने पूरा किया उपग्रह प्रक्षेपण का शतक, निजी क्षेत्र से जुड़ने को तैयार'

इस बात की भले ही ज्यादा चर्चा न हुई हो लेकिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अंतरिक्ष में उपग्रह प्रक्षेपित करने के मामले में शतक पूरा कर लिया है। हालांकि इस मुकाम तक पहुंचने में उसके प्रदर्शन की गति किसी टेस्ट क्रिकेट जैसी रही है, जहां उसे यह शतक पूरा करने में लगभग 36 साल लग गए। भारत ने पहला उपग्रह СरोहिणीТ वर्ष 1980 में प्रक्षेपित किया था।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
ढाका के रेस्तरां में आतंकवादियों का हमला

 ढाका के रेस्तरां में आतंकवादियों का हमला

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
कैबिनेट से किसी होगी छुट्टी, आज तय करेंगे PM मोदी

दो साल के कार्यकाल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में विस्तार की चर्चा जोरों पर है. आगे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं, लिहाजा मंत्रिमंडल में कई नए चेहरे शामिल हो सकते हैं तो कईयों की छुट्टी भी तय है. लेकिन इस पूरी प्रक्रिया से पहले पीएम मोदी गुरुवार को अपने मंत्रियों की अप्रेजल मीटिंग लेने वाले हैं. इस दौरान मंत्री कामकाज का हिसाब देंगे.

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत ने सतह से हवा में मार करने वाली नई मिसाइल का परीक्षण किया

भारत ने इजरायल के साथ संयुक्त रूप से विकसित की गई सतह से हवा में मार करने वाली एक नई मिसाइल का आज सफलतापूर्वक प्रायोगिक परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के तट के पास स्थित रक्षा ठिकाने से किया गया। डीआरडीओ के एक अधिकारी ने कहा कि मध्यम दूरी की मिसाइल (एमआर-एसएएम) भारत और इजरायल के साझा उपक्रम का एक उत्पाद है। इसे चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से सुबह लगभग आठ बजकर 15 मिनट पर एक मोबाइल लॉन्चर की मदद से दागा गया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
टर्की:एयरपोर्ट पर ही मौजूद थे ऋतिक रोशन , आतंकी हमले में बाल-बाल बचे

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन टर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर हुए आतंकी हमले में बाल-बाल बच गए। हमले से कुछ देर पहले ऋतिक एयरपोर्ट पर ही थे और वहां निकलने के बाद ही हमला हो गया। इस बात की जानकारी खुद रितिक ने ट्वीट करके दी। ऋतिक ने ट्वीट कर बताया कि इस्तांबुल एयरपोर्ट पर जिस समय तीन आत्मघाती हमले हुए उससे कुछ समय पहले वह उसी एयरपोर्ट पर थे। ऋतिक इस्तांबुल में छुट्टियां बिताने गए थे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
तुर्की: इस्तांबुल एयरपोर्ट हमले में 42 की मौत , हमले के लिए इस्लामिक स्टेट को जिम्मेदार ठहराया

इस्तांबुल के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर स्वचालित रायफलों से लैस आत्मघाती हमलावरों के कहर बरपाने के बाद तुर्की ने इसके लिए इस्लामिक स्टेट के जेहादियों को जिम्मेदार ठहराया। हमले में 42 लोग मारे गए जिनमें विदेशी नागरिक शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने कल शाम हुए हमले के दौरान आतंक और घबराहट भरे माहौल की जानकारी दी। हमलावरों ने कल यहां के अतातुर्क हवाईअड्डे पर अंधाधुंध गोलीबारी की और फिर खुद को उड़ा लिया। अतातुर्क हवाईअड्डा यूरोप के व्यस्तम हवाईअड्डों में से एक है और लगता है कि तुर्की के पर्यटन उद्योग को निशाना बना कर यह हमला किया गया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
इंदौर में 28 साल बाद होगा भारत और न्यूजीलैंड का आमना-सामना

भारत और न्यूजीलैंड आठ से 12 अक्टूबर के बीच जब अपने जमाने के बेमिसाल बल्लेबाज सैयद मुश्ताक अली की जन्मभूमि में पहली बार आयोजित किये जा रहे टेस्ट मैच में खेलने के लिये उतरेंगे तो यह मध्यप्रदेश के इस शहर में दोनों टीमों के बीच 28 साल के लम्बे अंतराल के बाद दूसरा मुकाबला होगा। हालांकि, इस बार खेल का प्रारूप बदला होगा और स्टेडियम भी अलग होगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 240 of 245
  Prev   235   236   237   238   239   240     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links