Visitors online: 001

Latest Headlines

Home » Headlines
स्मार्ट सिटी मिशन को लेकर अन्ना हजारे ने मोदी पर निशाना साधा

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने आज स्मार्ट सिटी मिशन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह गांवों पर केंद्रित विकास की गांधीवादी अवधारणा के खिलाफ है और इससे पर्यावरण को बहुत अधिक नुकसान होगा।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
2018 में टी20 विश्व कप के मुख्य ड्रॉ में दो और टीमों को जोड़ेगी आईसीसी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) 2018 में होने वाले विश्व टी20 के मुख्य ड्रॉ में दो और टीमों को जोड़ने के लिये तैयार है। यहां आईसीसी वार्षिक सम्मेलन के पहले दिन के दौरान एसोसिएट देशों की बैठक के बाद यह बात सामने आयी है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सलमान ने नहीं मांगी माफी : NCW

 राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ललिता कुमारमंगलम ने आज कहा कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने बलात्कार वाली अपनी टिप्पणी पर आयोग को दिए गए जवाब में माफी नहीं मांगी है। ललिता ने कहा कि आयोग इस मामले पर विचार कर रहा है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
गौ मूत्र में मिले गोल्ड के कण , दूध ही नहीं सोना भी दे रहीं गिर की गाएं

गाय का दूध तो सेहत के लिए सर्वोत्तम माना ही जाता है अब गाय से (गोल्ड) सोना मिलने का भी रास्ता मिलता दिख रहा है। आपकी गाय से दूध के साथ ही अगर सोना भी मिलने लगे तो आपको हैरान नहीं होना चाहिए क्योंकि गिर के गायों के मूत्र से सोने के कण मिले हैं। जूनागढ़ एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (जेएयू) के वैज्ञानिकों को करीब चार साल के शोध के बाद गिर की गायों के यूरिन में सोने के कण मिले हैं।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
केजरीवाल के सिर पर फूलों का ताज, सोशल मीडिया पर लोगों ने ली चुटकी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर गोवा में थे। गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यहां का दौरा उनके तीन राज्यों के दौरे का हिस्सा था।

इस दौरान केजरीवाल ने दावा किया कि उनकी पार्टी गोवा में भी दिल्ली के चुनावी प्रदर्शन को दोहराएगी और आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में 40 में से 35 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। केजरीवाल ने मछुआरा समुदाय से बातचीत के बाद वास्को टाउन में संवाददाताओं को बताया कि आप दोनों ही पार्टियों (कांग्रेस और भाजपा) की उम्मीदों पर पानी फेर देगी। हम 40 में से कम से कम 35 सीटें जीतेंगे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को सरकार ने दी मंजूरी

केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए एक बड़े तोहफे के तौर पर मंत्रिमंडल ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दी। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक साउथ ब्‍लॉक में हुई, इस दौरान आयोग की सिफारिश को मंजूर कर लिया गया। केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 23.55 फीसदी का इजाफा होगा। बता दें कि वेतन आयोग ने अपनी रिपोर्ट में वेतन-भत्तों आदि में कुल मिलाकर 23.5 प्रतिशत बढ़ोतरी की सिफारिश की थी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
लियोनेल मेसी ने लिया अंतरराष्‍ट्रीय फुटबॉल से संन्‍यास

स्‍टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने सोमवार को अंतरराष्‍ट्रीय फुटबॉल से संन्‍यास ले लिया. मेसी ने यह निर्णय कोपा अमेरिका के 100वें संस्‍करण के फाइनल में हार के बाद लिया.

अर्जेंटीना के मेसी ने कोपा अमेरिका के फाइनल में पेनल्‍टी शूटआउट मिस किया था. इससे हतोत्‍साहित होकर मेसी ने ऐसा कदम उठाया.

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
फिल्‍म दंगल की पटकथा है शानदार - सलमान खान बोले

सुपरस्टार सलमान खान को फिल्म Сसुल्तानТ और आमिर खान की СदंगलТ में नायकों की भूमिका में समानता होने के बावजूद इन दोनों फिल्मों की तुलना करने की कोई तुक नजर नहीं आती और उन्होंने अपने दोस्त की आगामी फिल्म की पटकथा की तारीफ की है।

दोनों खान अपनी-अपनी फिल्मों में पहलवानों की भूमिका में नजर आएंगे। ऐसी खबरें थीं कि Сसुल्तानТ का ट्रेलर देखने के बाद आमिर को लगा था कि СदंगलТ को मुश्किल हो सकती है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
Сनो स्मोकिंगТ विज्ञापन में नजर आएंगे विवेक ओबेरॉय

लोगों को धूम्रपान करने से रोकने की कोशिश के तहत अभिनेता विवेक ओबेरॉय Сनो स्मोकिंगТ पर आधारित एक विज्ञापन में नजर आएंगे।

विवेक Сनो स्मोकिंगТ विज्ञापन में अभिनय करने के साथ-साथ इसका निर्माण भी कर रहे हैं। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारत ICC एकदिवसीय टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बरकरार

भारत ने नवीनतम एमआरएफ टायर्स आईसीसी एकदिवसीय टीम रैंकिंग में अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है। आस्ट्रेलिया रैंकिंग में शीर्ष पर चल रहा है।भारत के 110 अंक हैं और उसका नंबर आस्ट्रेलिया (123) और न्यूजीलैंड (113) के बाद आता है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 241 of 245
  Prev   236   237   238   239   240   241     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links