Visitors online: 003

Latest Headlines

Home » Headlines
सर्वश्रेष्ठ आल राउंडर की पहचान के लिये कम से कम 50 टेस्ट जरूरी हैं: कपिल देव

भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आल राउंडर खिलाड़ियों के बीच तुलना तभी हो सकती है जब प्रत्येक ने अपने कैरियर में 50 टेस्ट मैच खेल लिये हों।

विश्व कप विजेता कप्तान और अपने समय के महान आल राउंडर कपिल एक खिलाड़ी को महज दो या तीन सीरीज में देखने के बाद निष्कर्ष पर पहुंचने में विश्वास नहीं रखते।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
भारतीय टीम के सदस्य 500वां टेस्ट मैच खेलने कानपुर पहुंचे

भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ सदस्य न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रीन पार्क में 22 सितंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट के लिये आज कानपुर पहुंच गये। यह भारतीय टीम का 500वां टेस्ट होगा। बाकी खिलाड़ी आज रात या कल सुबह तक जबकि न्यूजीलैंड की टीम 19 सितंबर को कानपुर पहुचेगी।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
शाहरुख सहित बॉलीवुड हस्तियों ने उरी में भारतीय सैनिकों पर हमले की निंदा की

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान, अभिनेता रितेश देशमुख, फिल्मकार मधुर भंडारकर समेत अन्य ने उरी में आतंकवादी हमले की निंदा की है और आतंकवादी हमले में शहीद होने वाले सैनिकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पीएम मोदी का 66वां जन्मदिन आज, गांधीनगर में अपनी मां हीरा बा से लिया आशीर्वाद

अपने जन्मदिन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार रात गुजरात पहुंचे। अहमदाबाद में स्थानीय हवाई अड्डे पर मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी का आज 66वां जन्मदिन है। उन्होंने गांधीनगर में अपनी मां हीरा बा का आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने मां का आशीर्वाद लेने के बाद ट्वीट कर कहा कि मां की ममता, मां का आशीर्वाद जीवन जीने की जड़ी-बूटी होता है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए वेनेजुएला पहुंचे उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी

उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी 17वें गुटनिरपेक्ष शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज यहां पहुंचे। इस सम्मेलन में भारत द्वारा आतंकवाद पर अपनी चिंताएं व्यक्त के अलावा संयुक्त राष्ट्र में सुधार, जलवायु परिवर्तन और परमाणु निरस्त्रीकरण जैसे अहम मुद्दों पर वार्ता करने की संभावना है। 

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
पीएम बोले- नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है भारत, मोदी और प्रचंड के बीच कई अहम मुद्दों पर हुई वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने नेपाली समकक्ष पुष्प कमल दहल Сप्रचंडТ के साथ प्रमुख विषयों पर विस्तृत वार्ता की। इन विषयों में हिमालयी देश की राजनीतिक प्रक्रियाओं और दोनों देशों के संबंध मजबूत करने के तरीकों समेत कई अहम मुद्दे शामिल थे।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अखिलेश ने शिवपाल को लौटाए वापस लिए गए सभी विभाग, सुलझ गया मुलायम परिवार का झगड़ा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अपना फैसला बदलते हुए अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को उनसे लिए गए सारे विभाग वापस देने और बर्खास्त खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल करने का निर्णय लिया।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
जनसंपर्क मंत्री डा. नरोत्‍तम मिश्रा ने रीवा में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का किया शुभारंभ

मध्य प्रदेश के जनसम्पर्क एवं जल संसाधन मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने रीवा में महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित करते हुए कहा कि खाना बनाने में महिलाओं को धुएं से होने वाली परेशानी को समझते हुए सरकार ने धुएं से निजात दिलाने के लिये प्रधानमंत्री उज्जवला योजना लागू की गई है।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
सीएम शिवराज ने प्रदेश में खराब हुई सड़कों को सर्वोच्च प्राथमिकता से ठीक करने के निर्देश दिए

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अतिवृष्टि से प्रदेश में खराब हुई सड़कों को सर्वोच्च प्राथमिकता से ठीक करने के निर्देश दिये हैं। आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को यहां बताया गया कि चौहान ने यह निर्देश मंत्रालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में दिये।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
अरुणाचल में कांग्रेस को जबर्दस्त झटका, एक को छोड़कर CM खांडू सहित सभी विधायक पीपीए में शामिल

अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस को शुक्रवार को जबर्दस्त झटका लगा जब उसके केवल एक विधायक को छोड़कर मुख्यमंत्री पेमा खांडू सहित इसके सभी विधायक पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल प्रदेश (पीपीए) में शामिल हो गए।

Read the full story »

___________________________________________________________________________________________________
   Page 198 of 245
  Prev   193   194   195   196   197   198     Next
 
рдиреНрдпреВрдЬрд╝рдкреЗрдкрд░ рдореЗрдВ рджрд┐рдпрд╛ рдЧрдпрд╛ рдЬреЙрдм рдХреЛрдб рджрд┐рдП рдЧрдП    Textbox рдореЗрдВ рджрд░реНрдЬ рдХрд░реЗ рдФрд░ рдЬреЙрдм рд╕рд░реНрдЪ рдХрд░реЗ

Quick Links