| देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ा सकते हैं छोटे उद्योग: नरेन्द्र सिंह तोमर | ||
|
| केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि छोटे उद्योग देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ा सकते हैं एवं रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं। गुणवत्ता, प्रशिक्षण, वित्त की व्यवस्था से कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में लघु उद्योग भारती कार्य को काम करना चाहिए।
|
| सहारा प्रमुख की पैरोल अवधि 23 सितंबर तक बढ़ायी गई | ||
|
| उच्चतम न्यायालय ने आज सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय की पैरोल अवधि 23 सितंबर तक बढ़ा दी। राय को उनकी मां पर मानवीय आधार पर जेल से गत मई में पैरोल पर छोड़ा गया था। बाद में उन्होंने निवेशकों का धन लौटाने के लिये पैसे की व्यवस्था करने को लेकर उनका पैरोल जारी रखा गया।
|
| मेरी लाइफ पर बनी फिल्म गुणगान नहीं, मेरा सफर दिखाती है: धोनी | ||
|
| महेंद्र सिंह धोनी चाहते थे कि उनके जीवन पर बनी फिल्म में उनकी यात्रा को दिखाया जाए लेकिन उनका गुणगान नहीं किया जाए और फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे को Сएमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरीТ के शुरूआती चरण के दौरान भारत के सीमित ओवरों के कप्तान ने यही बात कही थी।
|
| ट्रैक एशिया कप में भारत ने दो स्वर्ण सहित 8 पदक जीते | ||
|
| भारत ने इंदिरा गांधी स्टेडियम के साइकिलिंग वेलोड्रोम में ट्रैक एशिया कप के अंतिम दिन दो स्वर्ण पदक से आठ पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना अभियान दूसरे स्थान पर समाप्त किया। भारत कुल 16 पदकों से हांगकांग के बाद दूसरे स्थान पर रहा। भारत ने पांच स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक अपनी झोली में डाले जबकि हांगकांग ने 11 स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य से 18 पदक जीते।
|
| क्रिकेट के अमेरिकी बाजार को लेकर BCCI गंभीर है : ठाकुर | ||
|
| बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच फ्लोरिडा में हाल में संपन्न दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला में दर्शकों के बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचने से बोर्ड अमेरिका में क्रिकेटर बाजार की क्षमता का दीर्घकाल में फायदा उठाने की योजना बनाने के लिए प्रेरित हुआ है।
|
| अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित | ||
|
| खेल मंत्री विजय गोयल ने स्टार क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे और रोहित शर्मा को क्रमश: इस साल के और पिछले साल के अर्जुन पुरस्कार से नवाजा। रहाणे और रोहित को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिये भारतीय टीम में चुना गया है
|
| सलमान खान बदलेंगे अपना आशियाना, जल्द ही नए घर में होंगे शिफ्ट! | ||
|
| बॉलीवुड के दबंग माने जाते सलमान खान का मौजूदा पता जल्द बदलने वाला है। सलमान अभी तक बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट फ्लैट में रहते हैं लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि वो जल्द ही इसे छोड़नेवाले हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सलमान ने बांद्रा के लिकिंग रोड में एक बिल्डिंग खरीदी है और जल्द ही वे अब यहां शिफ्ट होने की तैयारी में है।
|
| Сसीरियल किसरТ की छवि से दूर नहीं भागा हूं : इमरान | ||
|
| अभिनेता इमरान हाशमी की एक Сसीरियल किसरТ की छवि बने कई वर्ष बीत गये हैं लेकिन अभिनेता का कहना है कि अभी भी दर्शक उन्हें इस छवि से अलग नहीं कर पाते हैं। अभिनेता की यह छवि 2004 में आई फिल्म Сमर्डरТ से बनी थी।
|
| कावेरी विवाद: तमिलनाडु में आज बंद, सुरक्षा के मद्देनजर हजारों पुलिसकर्मी तैनात | ||
|
| कावेरी विवाद के मद्देनजर कई किसानों एवं व्यापारी संगठनों द्वारा आहूत एक दिवसीय बंद आज तमिलनाडु में शुरू हो गया। द्रमुक समेत विपक्षी दल इस बंद का समर्थन कर रहे हैं। बंद का आह्वान करने वालों ने कहा है कि Сसड़क एवं रेल रोकोТ समेत कई विरोध प्रदर्शन होंगे। इसके चलते कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्य भर में हजारों पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
|
| टूटी साइकिल का पहिया बदल रहे हैं अखिलेश : राहुल गांधी | ||
|
| अखिलेश यादव का उनके चाचा शिवपाल यादव के साथ चल रहे टकराव की पृष्ठभूमि में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज उन पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपनी Сटूटी साइकिल का पहिया बदलकरТ सरकार की छवि बदलने की कोशिश कर रहे है। लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है।
|
|
Page 199 of 245 |
||
|
||